जन जागरण अभियान के अंतर्गत प्रभात फेरी व जन संवाद कार्यक्रम 
Politics

जन जागरण अभियान के अंतर्गत प्रभात फेरी व जन संवाद कार्यक्रम

Vaibhav Khare

जन जागरण अभियान के अंतर्गत प्रभात फेरी व जन संवाद कार्यक्रम

पूर्व मुख्यमंत्री व राज्यसभा सांसद श्री दिग्विजय सिंह जी आज सुबह-सुबह मध्यप्रदेश के दतिया के ग्राम उपरांय में जन जागरण अभियान के अंतर्गत प्रभात फेरी व जन संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए। प्रभात फेरी में बुंदेलखंड की परंपराओं की छाप स्पष्ट दिखाई दी जब प्रभात फेरी में गांव की महिलाएं मंगल कलश दीपक लेकर आगे-आगे चलीं।

दतिया विधानसभा के गांव में प्रभात फेरी के दौरान ग्रामीण जनों में अलग ही उत्साह देखने को मिला। संवाद के दौरान पूर्व सीएम के पूछने पर कि महँगाई से परेशानी हो रही हैं तो उपस्थित महिलाओं ने हाथ उठा कर महँगाई के खिलाफ आवाज़ उठाई।

पूर्व सीएम ने खुलकर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा पर जमकर निशाना साधा और कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर जबरन निशाना बना कर केस बनाये जा रहे हैं कार्यकर्ताओं को जबरन परेशान किया जा रहा है। उन्होने कहा वे मंत्री कब तक रहेंगे कांग्रेस की सरकार आएगी और सभी को जवाब दिया जाएगा।

पूर्व सीएम ने ग्राम उपरांय की भजन मंडली को सांसद निधि से 5 हज़ार रुपये देने की घोषणा की।

हाउस ऑफ टाइटन के बियॉन की राष्ट्रीय विस्तार यात्रा में नया पड़ाव, रक्षाबंधन के अवसर पर नोएडा में खुला उत्तर भारत का पहला स्टोर

मोरपेन ने वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में अब तक का उच्चतम राजस्व और आय दर्ज की। EBITDA में 207% और PAT में 394% की वृद्धि हुई। सीडीएमओ कार्यक्रम ने पुरंतया व्यावसायीक चरण में प्रवेश किया।

सिलेबस नहीं, दिमाग जीतता है परीक्षा, IIT रुड़की के इस पूर्व छात्र की किताब से बदल रही लाखों अभ्यर्थियों की सोच

AI-सक्षम मार्केटिंग लीडर्स की अगली पीढ़ी तैयार करने के लिए MICA और Komerz के बीच साझेदारी

द सीईओ मैगज़ीन बिज़नेस कॉन्क्लेव एंड लीडरशिप अवॉर्ड्स 2026 में सुश्री दीपीका चिखलिया होंगी 'गेस्ट ऑफ ऑनर'