जवाहर लाल राजपूत 
Politics

जवाहर लाल राजपूत के लिए ब्राह्मण समाज से समर्थन मांगने पहुंचे नरोत्तम मिश्रा

बोले आप सरकार आई तो कृष्ण जन्मभूमि को आजाद कराएंगे

Manoj Kumar

विधानसभा चुनाव को लेकर सभी नेता अपने अपने प्रत्याशी के लिए समर्थन की अपील करने समस्त विधानसभा क्षेत्रों में जा रहे हैं। बीते दिन सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी गुरसराय में दीपनारायण सिंह यादव के लिए समर्थन की मांग करने के लिए आ चुके हैं। आपको बता दें बीते कल कस्बा समथर में मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को संबोधित किया। जिसमें उन्होंने भाजपा प्रत्याशी जवाहर लाल राजपूत के लिए उपस्थित ब्राह्मण समाज से सहयोग और समर्थन की अपील की है। तमाम मुद्दों पर बात करते हुए मिश्रा ने कहा भारतीय जनता पार्टी की सरकार में कानून व्यवस्था सुद्रण हुई है। जिससे गुंडाराज, भय एवं जनता में अशांति दूर हुई है। उन्होंने कहा जवाहर लाल राजपूत ने सभी वर्गों को समान रूप से देखते हुए विकास के कार्य किए हैं।

इन्हीं मुद्दों पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा इस बार सरकार बनी थी। तो राम मंदिर को बनवाने का काम किया है और अगर इस बार सरकार बनती है। तो कृष्ण जन्मभूमि को भी आजाद करवाएंगे। मिश्रा ने अनेकों मुद्दों को गिनवाया जिसमें राम जन्मभूमि, धारा 370, हिंदुत्व को शामिल किया। परंतु विकास के कार्यों की कमी उनके व्याख्यान में साफ नजर आई। इस अवसर पर जवाहर लाल राजपूत शामिल रहे तथा अनेकों लोगों ने भारतीय जनता पार्टी का दामन संभाला।

द सीईओ मैगज़ीन ने पूरे किए 11 वर्ष, बिजनेस कॉन्क्लेव एंड लीडरशिप अवॉर्ड्स 2026 के पहले संस्करण की घोषणा

बिजनेस लीडर्स को एक मंच पर लाएगा द सीईओ मैगज़ीन बिजनेस कॉन्क्लेव एंड लीडरशिप अवॉर्ड्स 2026

महर्षि महेश योगी अंतरराष्ट्रीय कृषि विश्वविद्यालय को यूपी कैबिनेट की मंजूरी

युवराज पराशर की ‘गुड़हल’ अब प्रमुख OTT प्लेटफॉर्म्स पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध

जयपुर के EV चार्जिंग स्टार्टअप ChargeJet ने ऐप-फ्री चार्जिंग फीचर लॉन्च किया है, जिससे ड्राइवर बिना कोई एप्लीकेशन डाउनलोड किए तुरंत स्कैन, पे और चार्ज कर सकते हैं।