माँ ने रोड पर छोड़ा मासूम को 
Politics

माँ ने रोड पर छोड़ा मासूम को

जिला जज ने पहुंचाया घर।

Vaibhav Khare

माँ ने रोड पर छोड़ा मासूम को

दतिया| दिनांक:01 दिसंबर 2021 को जिला जज श्री मुकेश रावत सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दतिया द्वारा विधिक सहायता शिविर से लौटते समय जिला न्यायालय के पास हाईवे पर दो मासूम बच्चों को देखा,देखने पर उनकी स्थिति काफी दयनीय थी।वह पैदल पैदल हाईवे की सर्विस लाइन से होते हुए अकेले जा रहे थे।जिला जज द्वारा उन बच्चों को रोक कर जब उनसे पूछताछ की तो उनके द्वारा कोई संतोषप्रद जानकारी नहीं दे सके।

जिला जज द्वारा उन्हें चाइल्ड लाइन को साथ लेकर उन्हें घर पहुंचाने पर पता चला कि मां बच्चों को छोड़कर जिला योजना अधिकारी के यहां घरेलू कार्य करने जाना बताया गया।इसके पश्चात बच्चों को लेकर जिला योजना अधिकारी के घर पर मां को बुला कर समझाइश दी गई।परंतु मां द्वारा बच्चों की जिम्मेदारी ना निभाने एवं गोल-गोल बातों करती रही। जिसके पश्चात दोनों बच्चों को चाइल्ड लाइन के सुपुर्द कर बच्चों के परिवार वालों को बाल कल्याण समिति के माध्यम से बुलाकर उन्हें सुरक्षित वातावरण एवं उनके भविष्य के प्रति आवश्यक कदम उठाने हेतु निर्देशित किया गया जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा लगातार उक्त बच्चों की मॉनिटरिंग की जा रही है।

जब भूख ने शब्दों का स्वर धारण किया, तब जन्मा युग-ग्रंथ

आंगनबाड़ी पोषाहार की 15 वर्षीय निविदा पर उठे सवाल, स्वतंत्र उच्चस्तरीय जांच की मांग

MICA और IGNCA ने सांस्कृतिक विरासत एवं रणनीतिक संचार के सेतु निर्माण के लिए मिलाया हाथ

अभय भुतडा फाउंडेशन की ओर से राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर युवा खिलाड़ियों को स्पोर्ट्स किट्स का वितरण

हाउस ऑफ टाइटन के बियॉन की राष्ट्रीय विस्तार यात्रा में नया पड़ाव, रक्षाबंधन के अवसर पर नोएडा में खुला उत्तर भारत का पहला स्टोर