दीप नारायण सिंह यादव 
Politics

कस्बा मोंठ में दीप नारायण सिंह यादव ने किया जनसंपर्क

महिलाओं ने आरती कर दिलाया जीत का विश्वास

Manoj Kumar

सपा प्रत्याशी दीपनारायण सिंह लगातार अपनी कुशल नीतियों से जनता को प्रभावित कर रहे हैं। और गरौठा विधानसभा की जनता भी उन्हें समर्थन देने से पीछे नहीं हट रही है। इसी क्रम में बीते कल गरौठा विधानसभा से सपा प्रत्याशी दीपनारायण सिंह यादव ने कस्बा मोंठ में भव्य रूप से जन समर्थन किया। इस अवसर पर कस्बा में महिलाओं ने उनकी आरती उतार कर उन्हें एहसास दिलाया कि आप की विजय सुनिश्चित है और युवाओं ने भी जोर शोर के साथ दीपनारायण को विजय बनाने की हुंकार भरी।

आपको बता दें जनसंपर्क की शुरुआत सपा कार्यालय से लेकर समस्त कस्बा में हुई। इस अवसर पर गाजे-बाजे के साथ सपा कार्यकर्ता उत्साहित एवं ऊर्जावान दिखे। वहीं दीपनारायण सिंह यादव ने कहा जिस प्रकार से आज जनता मेरा समर्थन कर रही है। मैं एक एक व्यक्ति को आशा दिलाना चाहता हूं। चाहे वह गरीब बहने हो, बेरोजगार युवा हो या कोई भी ऐसा व्यक्ति जिसके लिए कोई सहारा नहीं है। तो बता दूं कि मैं दीपनारायण सिंह यादव सदैव उनके लिए तत्पर खड़ा हूं। और हमेशा उनका सहारा बनकर उनके बीच में पहुंचता रहूंगा। इस अवसर पर दीप नारायण सिंह यादव के साथ समस्त समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता पदाधिकारी तथा अधिक संख्या में नगर वासी उपस्थित रहे।

आर्या महाराज — मौलिक शिव-शक्ति भजन “श्री ॐ जपो”, स्पंदन का पहला स्वर — शिव और शक्ति का आह्वान

मूवी के टीज़र के साथ रिलीज़ होगा राज सिध का बहुप्रतीक्षित गाना “आधा पागल”, फैंस में दिख रहा जबरदस्त उत्साह

मोरेपेन लैब्स का Q4 मुनाफा 69 प्रतिशत बढ़ा ; सीडीएमओ (CDMO) कार्यक्रम का कमर्शियल एक्सीक्यूशन शुरू ; बोर्ड ने वित्त वर्ष 2026 के लिए 10 प्रतिशत लाभांश देने का प्रस्ताव रखा

TCL ने भारत में एडवांस्ड QLED और Mini LED के साथ Phase 1 प्रीमियम टेलीविजन लाइनअप पेश किया

मिंत्रा के EORS 2026 नॉन-मेट्रो कैंपेन में Triptii Dimri के साथ रोज़मर्रा का ग्लैमर सेंटर स्टेज पर है।