रवि शर्मा पर बसपा प्रत्याशी पूर्व विधायक कैलाश साहू ने गंभीर आरोप लगाया है। 
Politics

बसपा प्रत्याशी कैलाश साहू ने बीजेपी प्रत्याशी पर लगाए गंभीर आरोप

रिपोर्ट गुलज़ारीलाल बिजौली

Jhansi Bureau

झाँसी। सदर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी विधायक रवि शर्मा पर बसपा प्रत्याशी पूर्व विधायक कैलाश साहू ने गंभीर आरोप लगाया है। बसपा प्रत्याशी कैलाश साहू का आरोप है कि झांसी में भाजपा प्रत्याशी रवि शर्मा के संरक्षण में जुआ, सट्टा और नशे का कारोबार जैसे अवैध कारोबार व जमीन पर कब्जे हो रहे हैं। यह आरोप उन्होंने अपने चुनावी कार्यालय पर पत्रकार वार्ता के दौरान लगाया है और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इस मामले की जांच की मांग की है।

अपने चुनावी कार्यालय पर पत्रकार वार्ता की। पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि जिले में सदर विधायक और भाजपा प्रत्याशी रवि शर्मा के सरंक्षण अवैध कारोबार फल फूल रहे हैं। जिनमें जुआ, सट्टे का कारोबार, सेल टैक्स चोरी, जमीनों पर कब्जे और नशे का कारोबार हो रहा है। इसकी गिरफ्त में झांसी की युवा पीढ़ी जा रही है, यह हमारा दुर्भाग्य है कि ऐसे लोग हमारे विधायक हैं।

उन्होंने कहा कि इसका प्रमाण अभी हाल ही में जनपद जालौन में पकड़ा गया गांजा और पकड़े गए तस्कर हैं। जिनके सीधे तार झांसी सदर विधायक और भाजपा प्रत्याशी रवि शर्मा से जुड़े हुए हैं। उन्होंने भीख मांगते हुए कहा कि नशे के सौदागर अवैध कारोबारी से हमारी झांसी को बचा लिया जाए। उन्होंने सीधे तौर पर आरोप लगाते हुए कहा कि इसके बाद हो सकता है कि उनकी जान को खतरा बढ़ जाए क्योंकि पिछले कई दिनों से उन्हें व उनके पार्टी के कार्यकर्ता और परिवार के सदस्यों को जान से मारने की धमकी दी जा रही है। यदि उनके साथ या फिर उनके पार्टी कार्यकर्ता और परिवार के सदस्य के साथ कोई भी घटना होती है तो सीधा सम्बंध माननीय से होगा।

आंगनबाड़ी पोषाहार की 15 वर्षीय निविदा पर उठे सवाल, स्वतंत्र उच्चस्तरीय जांच की मांग

MICA और IGNCA ने सांस्कृतिक विरासत एवं रणनीतिक संचार के सेतु निर्माण के लिए मिलाया हाथ

अभय भुतडा फाउंडेशन की ओर से राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर युवा खिलाड़ियों को स्पोर्ट्स किट्स का वितरण

हाउस ऑफ टाइटन के बियॉन की राष्ट्रीय विस्तार यात्रा में नया पड़ाव, रक्षाबंधन के अवसर पर नोएडा में खुला उत्तर भारत का पहला स्टोर

मोरपेन ने वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में अब तक का उच्चतम राजस्व और आय दर्ज की। EBITDA में 207% और PAT में 394% की वृद्धि हुई। सीडीएमओ कार्यक्रम ने पुरंतया व्यावसायीक चरण में प्रवेश किया।