विवाहित महिला की संदिग्ध परिस्थितियों मौत 
अन्य

विवाहित महिला की संदिग्ध परिस्थितियों मौत

परिजनों ने लगाया मारपीट का आरोप

Vaibhav Khare

विवाहित महिला की संदिग्ध परिस्थितियों मौत

दतिया। पण्डोखर थाना क्षेत्र के ग्राम सदका ग्राम में संदिग्ध परिस्थितियों में नव विवाहित महिला की मौत का मामला सामने आया है। जिसमे 22 वर्षीय शादी शुदा महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। बता दे कि मृतक महिला की ढाई साल पहले शादी हुई थी।

मृतका की एक 1 साल की बेटी भी है। जानकारी के अनुसार भांडेर तहसील के पण्डोखर थाना क्षेत्र में आने वाले सदका गांव के दीपक पुत्र राकेश रजक की पत्नी संतोषी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। जहां लड़के के पिता का कहना है कि उसकी बहू गर्दन की नस में दर्द होने की वजह से बीमार थी, इसी को लेकर वह बीमार हुई। जिसे झांसी इलाज के लिए लेके गए लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। वहीं मृतक लड़की के पिता ने पण्डोखर पुलिस को आवेदन देकर आरोप लगाया है कि लड़की के ससुराल वालों ने उसे मारा है।

मृतक लड़की के पिता ने बताया की लड़की मायके में थी 2 दिन पहले ही दीपक उसकी बेटी को अपने घर सदका ले गया था।

और दूसरे दिन 01/12/2021 को रात करीब 10/30 बजे फोन आया कि तुम्हारी बेटी बीमार है और झांसी इलाज के लिए लेजा रहे हैं तुम आजाओं। जब लड़की के परिवार के लोग झांसी पहुंचे तो लड़की को मृत अवस्था मै पाया। फिलहाल पुलिस ने मृतिका का मर्ग कायम कर पोस्ट मार्टम करवाके शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। देखना ये है कि पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में क्या तथ्य निकल कर आते हैं।

जब भूख ने शब्दों का स्वर धारण किया, तब जन्मा युग-ग्रंथ

आंगनबाड़ी पोषाहार की 15 वर्षीय निविदा पर उठे सवाल, स्वतंत्र उच्चस्तरीय जांच की मांग

MICA और IGNCA ने सांस्कृतिक विरासत एवं रणनीतिक संचार के सेतु निर्माण के लिए मिलाया हाथ

अभय भुतडा फाउंडेशन की ओर से राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर युवा खिलाड़ियों को स्पोर्ट्स किट्स का वितरण

हाउस ऑफ टाइटन के बियॉन की राष्ट्रीय विस्तार यात्रा में नया पड़ाव, रक्षाबंधन के अवसर पर नोएडा में खुला उत्तर भारत का पहला स्टोर