News

मां पीताम्बरा जन्मोत्सव के तहत एमएलबी में कलेक्टर की उपस्थिति में हुई परिचर्चा

Vaibhav Khare

दतिया , / मां पीताम्बरा जन्मोत्सव एवं दतिया गौरव दिवस का आयेाजन 4 मई को बडे धूमधाम एवं उल्हास के साथ नगर में मनया जाएगा। आयोजन के पूर्व नगर में विभिन्न बौद्विक एवं सांस्कृतिक गतिविधियां तथा परिचर्चाएं आयोजित की जा रही है।जिला प्रशासन द्वारा शासकीय एमएलबी कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दतिया में ‘‘मां पीताम्बरा जयंती एवं पर्यटन की संभावना मां पीताम्बरा की रथा यात्रा दतिया पर संभावित सात्विक प्रभाव‘‘ विषय पर कलेक्टर संजय कुमार के उपस्थिति में एक दिवसीय परिचर्चा सोमवार का संपन्न हुई। परिचर्चा में अधिकारियों एवं समाजसेवियों आदि ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किएकलेक्टर संजय कुमार ने परिचर्चा में भाग लेते हुए विद्यालय की छात्राओं से कहा कि पहली बार गृह मंत्री डाॅ. नरोत्तम मिश्र की पहल पर 4 मई को मां पीताम्बरा जन्मोत्सव एवं दतिया गौरव दिवस का आयोजन किया जा रहा है। इस दिवस को हम ऐतिहासिक एवं भव्य तरीके से मनाएंगे और मां पीताम्बरा की रथ यात्रा भी निकाली जाएगी।

इस मौके पर मां पीताम्बर पीठ के आचार्य पंडित चंद्रमोहन दीक्षित, कमलेश दुवे, अपर कलेक्टर रूपेश उपाध्याय, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत धनंजय मिश्रा, जनपद पंचायत दतिया सीईओ गिर्राज दुवे, दतिया गौरव दिवस समिति के सदस्य बलदेवराज बल्लू, दीपक बेलपत्री, पंकज मिश्रा, सतीश उदेनिया, जनअभियान परिषद के समन्वयक मुनेन्द्र सेजवार, समाजसेवी राजमी राय, रविभूषण खरे, राजेन्द्र बुधौलिया, विनोद मिश्रा सहित शिक्षकगण एवं छात्राएं उपस्थित थे

आर्या महाराज — मौलिक शिव-शक्ति भजन “श्री ॐ जपो”, स्पंदन का पहला स्वर — शिव और शक्ति का आह्वान

मूवी के टीज़र के साथ रिलीज़ होगा राज सिध का बहुप्रतीक्षित गाना “आधा पागल”, फैंस में दिख रहा जबरदस्त उत्साह

मोरेपेन लैब्स का Q4 मुनाफा 69 प्रतिशत बढ़ा ; सीडीएमओ (CDMO) कार्यक्रम का कमर्शियल एक्सीक्यूशन शुरू ; बोर्ड ने वित्त वर्ष 2026 के लिए 10 प्रतिशत लाभांश देने का प्रस्ताव रखा

TCL ने भारत में एडवांस्ड QLED और Mini LED के साथ Phase 1 प्रीमियम टेलीविजन लाइनअप पेश किया

मिंत्रा के EORS 2026 नॉन-मेट्रो कैंपेन में Triptii Dimri के साथ रोज़मर्रा का ग्लैमर सेंटर स्टेज पर है।