ट्रेन से कटकर युवक की मौत, पुलिस जांच में जुटी  
News

ट्रेन से कटकर युवक की मौत, पुलिस जांच में जुटी

युवक की खुदकुशी करने की वजह का पता नहीं चल पाया

Vaibhav Khare

दतिया।ट्रेन से कटकर युवक की मौत, पंचम कवि की टोरिया के पास रेलवे लाइन पर ट्रेन से कटकर एक युवक ने आत्महत्या कर ली। युवक की खुदकुशी करने की वजह का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शुक्रवार दोपहर कोतवाली थाना पुलिस को सूचना मिली कि पंचम कवि टोरिया के समीप रेलवे लाइन पर एक लाश पड़ी हुई है।

पुलिस ने मौके पर जाकर देखा तो वह लाश युवक की थी।पुलिस ने शिनाख्त करने के बाद बताया कि मृतक 24 वर्षीय युवक अमर सेन है। युवक डबरा की लक्ष्मी कॉलोनी का निवासी है। युवक यहां कैसे आया क्या करता था। इस को लेकर पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

महाराणा मेवाड़ फाउंडेशन ने 42वें वार्षिक सम्मान समारोह में विशिष्ट व्यक्तियों और युवा प्रतिभाओं को सम्मानित किया

भारत के अटॉर्नी जनरल ने समय पर न्याय सुनिश्चित करने पर आयोजित सेमिनार में प्ली बार्गेनिंग के लिए नए ढांचे की मांग की

गर्मागर्म माहौल के बीच कल्कि सेना के कमांडो की अचूक सुरक्षा में हुई शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की धर्मयुद्ध यात्रा

समाज सेवा के क्षेत्र में बड़े बदलाव लाने वाली अपनी कोशिशों के लिए सीए अभय भुतडा को फिलांथ्रोपिस्ट ऑफ द ईयर अवार्ड 2026 मिला

यदि भारत ने विश्व पर इंग्लैंड की तरह साम्राज्य स्थापित किया होता! (भाग 6) ठाकुर दलीप सिंघ जी