News

सऊदी अरब की नागरिकता पाने के लिए आपको खर्च करने होंगे इतने रुपए!

Manthan

सऊदी अरब की नागरिकता पाने के लिए आपको खर्च करने होंगे इतने रुपए!

Ashish Urmaliya | The CEO Magazine

सऊदी अरब की कमाई का मुख्य जरिया ऑयल रेवेन्यू है, लेकिन अब सऊदी अरब अपना नॉन-ऑयल रेवेन्यू बढ़ाने की दिशा में प्रयासरत है। इसी के चलते सऊदी अरब ने अमीर आप्रवासियों को आकर्षित करने के लिए एक नई स्पेशल रेजीडेंसी स्कीम की शुरुआत कर दी है। इस खास स्कीम के अंतर्गत सऊदी अरब पैसे वाले आप्रवासियों को स्थाई नागरिकता और एक साल की रिन्यूएबल नागरिकता दे रहा है। इस स्कीम के तहत स्थाई नागरिकता लेने के लिए आप्रवासियों को 1.49 करोड़ रुपए यानी करीब 8 लाख रियाल चुकाने होंगे। और अगर आप मात्र एक साल की नागरिकता लेना चाहते हैं, तो आपको 18.90 लाख रुपए यानी 1 लाख रियाल का भुगतान करना होगा। यह नागरिकता सालाना रिन्यू भी कराई जा सकती है।

23 जून से रजिस्ट्रेशन शुरू-

इस स्कीम को सफल बनाने के उद्देश्य से सऊदी अरब ने एक ऑनलाइन पोर्टल की शुरुआत भी कर दी है। यह पोर्टल 23 जून को शुरू किया जा चुका है। इस योजना से वहां की सरकार के साथ ही अमीर अप्रवासियों को भी फायदा होगा क्योंकि अब उन्हें बिना किसी सऊदी स्पॉन्सर के बिजनेस करने, प्रॉपर्टी खरीदने

और अपने रिश्तेदारों के लिए वीजा स्पॉन्सर करने की सुविधा मिल पायेगी। साथ ही इस स्कीम से यहां लॉन्ग टर्म बिज़नेस प्लान करने वाले लोगों और उन लोगों को जो काफी लम्बे वक्त से यहां रह रहे थे लेकिन नागरिक नहीं थे, को फायदा मिलेगा।

ज्ञात हो, कि इस स्कीम को सऊदी कैबिनेट द्वारा पिछले महीने ही अप्रूव कर दिया गया था। और लगभग एक महीने बाद यानी 23 जून को इसके लिए आवेदन स्वीकारे जाने लगे हैं। इस स्कीम के पीछे सऊदी का मुख्य उद्देश्य अपनी इकॉनमी को विविधता प्रदान करना है। अब सऊदी अरब ऑयल मार्केट के इतर देश के और दूसरे सेक्टरों को भी बढ़ावा देना चाहता है।

TCL ने भारत में एडवांस्ड QLED और Mini LED के साथ Phase 1 प्रीमियम टेलीविजन लाइनअप पेश किया

मिंत्रा के EORS 2026 नॉन-मेट्रो कैंपेन में Triptii Dimri के साथ रोज़मर्रा का ग्लैमर सेंटर स्टेज पर है।

अनुशासन, मार्गदर्शन और निरंतरता: तितिक्षा पब्लिक स्कूल के स्कूल टॉपर्स की सफलता का सूत्र

UPSC अभ्यर्थियों के लिए प्रीलिम्स से इंटरव्यू तक संपूर्ण सहयोग का सशक्त मॉडल बनी ‘अस्मिता’ पहल

“दि नर्मदा स्टोरी” में सशक्त पुलिस ऑफिसर के किरदार में नजर आएंगे अभिनेता शरद सिंह