महिला शिक्षक संघ ने 6 सूत्रीय मांग पत्र मंत्री जी को सौंपा I 
News

महिला शिक्षक संघ ने 6 सूत्रीय मांग पत्र मंत्री जी को सौंपा I

Jhansi Bureau

महिला शिक्षक संघ ने 6 सूत्रीय मांग पत्र मंत्री को सौंपा

संवाददाता: पंकज रावत

झाँसी l उत्तर प्रदेश शासन के श्रम सेवायोजन एवं समन्वय विभाग के मंत्री के जनपद आगमन पर महिला शिक्षक संघ ने 6 सूत्रीय मांग पत्र सौंप कर शासनादेश निर्गत कराने की मांग की हैl

महिला शिक्षक संघ जनपद इकाई की जिला अध्यक्ष प्रतिमा कुशवाहा के नेतृत्व में श्रम सेवायोजन एवं समन्वय मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य से मोठ के वन विभाग गेस्ट हाउस में मुलाकात कर सौंपे गए ज्ञापन में अवगत कराया है की जो महिला शिक्षक प्रसूति व बाल्य देखभाल अवकाश पर हो उन्हें चुनाव ड्यूटी से दूर रखा जाए ,क्योंकि ड्यूटी लगने के बाद उसे निरस्त कराने में महिला शिक्षकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है ।

जिन महिला शिक्षकों के बच्चों की आयु 3 वर्ष से कम हो उनकी चुनाव में ड्यूटी ना लगाई जाए। यदि माता-पिता दोनों शिक्षक हैं तो किसी एक की ही ड्यूटी लगाई जाए। दिव्यांग शिक्षकों और सिंगल पेरेंट्स शिक्षक को चुनाव ड्यूटी से दूर रखा जाए । साथ ही असाध्य रोगों से ग्रस्त एवं 60 वर्ष की आयु के आसपास के शिक्षकों की चुनाव में ड्यूटी ना लगाई जाए।

संघ ने मंत्री से जल्द से जल्द शासनादेश निर्गत कराने की भी मांग की है।

इस मौके पर जिला अध्यक्ष प्रतिमा कुशवाहा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुनीता कुशवाहा उपाध्यक्ष किरन लता, संगठन मंत्री मंदाकिनी, सुधा वर्मा, मीडिया प्रभारी रंजन भारती तथा शिक्षिका रेखा आर्य मौजूद रहीं।

मोरपेन ने वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में अब तक का उच्चतम राजस्व और आय दर्ज की। EBITDA में 207% और PAT में 394% की वृद्धि हुई। सीडीएमओ कार्यक्रम ने पुरंतया व्यावसायीक चरण में प्रवेश किया।

सिलेबस नहीं, दिमाग जीतता है परीक्षा, IIT रुड़की के इस पूर्व छात्र की किताब से बदल रही लाखों अभ्यर्थियों की सोच

AI-सक्षम मार्केटिंग लीडर्स की अगली पीढ़ी तैयार करने के लिए MICA और Komerz के बीच साझेदारी

द सीईओ मैगज़ीन बिज़नेस कॉन्क्लेव एंड लीडरशिप अवॉर्ड्स 2026 में सुश्री दीपीका चिखलिया होंगी 'गेस्ट ऑफ ऑनर'

अभय भुतडा फाउंडेशन की ओर से 300 छात्रों को मिली 21 लाख रुपये की स्कॉलरशिप