“महिला शक्ति ने उठाया स्वच्छता का ज़िम्मा”  
News

“महिला शक्ति ने उठाया स्वच्छता का ज़िम्मा”

Jhansi Bureau

“महिला शक्ति ने उठाया स्वच्छता का ज़िम्मा”

वाराणसी I नन्द घर परियोजना अनिल अग्रवाल फाउंडेशन बेदान्ता समुह की सहयोगी संस्था हुमाना पिपुल टू पिपुल इण्डिया ने दिनांक 15 दिसंबर 2021 को टोडरपुर के आंगनबाड़ी केंद्र पर पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय भारत सरकार, पर्यावरण मंत्रालय उत्तर प्रदेश सरकार तथा जी आई जेड इण्डिया के सहयोग से लक्ष्य ए सोसाइटी फार सोशल एण्ड ईनवायरमेटल डवलपमेंट द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया I जिसमें महिलाओं ने स्वच्छता का जिम्मा उठाया और आंगनबाड़ी केंद्र की सफाई कर स्वच्छता तथा प्लास्टिक कचरा प्रबन्धन का सन्देश दिया I

स्वच्छता अभियान एवं प्लास्टिक कचरा प्रबन्धन कार्यक्रम में महिला शक्ति ने नेतृत्त्व किया, जिनका मुख्य उद्देश्य समाज को स्वच्छता एवं प्लास्टिक प्रबन्धन में जागरूकता के कमी के कारण जलीय जीवन तथा मानव स्वास्थ्य पर होने वाले दुष्परिणाम से अवगत करना रहा I

आंगनबाड़ी केंद्र की क्लस्टर कोऑर्डिनेटर चांदनी राय एवं समाजसेवी डॉक्टर नन्द किशोर जी के नेतृत्त्व में वृहद पैमाने पर स्वच्छता अभियान चलाया गया तथा कचरे में प्लास्टिक को विभाजित किया गया I आंगनबाड़ी केंद्र की क्लस्टर कोऑर्डिनेटर चांदनी राय ने स्वच्छता अभियान के बाद महिलाओं को जागरूक करते हुए कहा कि स्वास्थ्य और पर्यावरण के दृष्टि से प्लास्टिक कचरा का सही प्रबन्धन अति महत्वपूर्ण है और यदि प्लास्टिक का सही प्रकार से निस्तारण नहीं किया जाता तो यह हमारे जलीय स्त्रोतों तक पहुँच जाता है और नदियों के जलीय जीवन को प्रभावित करता है I अंत मे डॉक्टर नंद किशोर जी ने प्लास्टिक प्रबंधन पर लोगों को जागरूक किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से डिस्ट्रिक्ट क्वाडिनेटर माधव सिंह ए.डी.सी. अर्जुन कुमार, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुनिता देवी,सहायीका मन्जु देवी, कलस्टर कोऑर्डिनेटर चांदनी राय, राम सिंह वर्मा, संगीता व श्रृंखला सहयोग रहा।

कार्यक्रम के समापन पर सबका धन्यवाद अर्जुन कुमार ने कीया।

द सीईओ मैगज़ीन ने पूरे किए 11 वर्ष, बिजनेस कॉन्क्लेव एंड लीडरशिप अवॉर्ड्स 2026 के पहले संस्करण की घोषणा

बिजनेस लीडर्स को एक मंच पर लाएगा द सीईओ मैगज़ीन बिजनेस कॉन्क्लेव एंड लीडरशिप अवॉर्ड्स 2026

महर्षि महेश योगी अंतरराष्ट्रीय कृषि विश्वविद्यालय को यूपी कैबिनेट की मंजूरी

युवराज पराशर की ‘गुड़हल’ अब प्रमुख OTT प्लेटफॉर्म्स पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध

जयपुर के EV चार्जिंग स्टार्टअप ChargeJet ने ऐप-फ्री चार्जिंग फीचर लॉन्च किया है, जिससे ड्राइवर बिना कोई एप्लीकेशन डाउनलोड किए तुरंत स्कैन, पे और चार्ज कर सकते हैं।