रिपोर्टर सुरेन्द्र द्विवेदी खिलारा
मऊरानीपुर । चौबीस घंटे के अंदर ग्राम चुरारा के मजरा पठाई खिरक में खराब पड़ा विधुत ट्रांसफार्मर नही बदला गया तो किसान कांग्रेस विद्युत विभाग का घेराव करेगी। यह बात उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शिवनारायण सिंह परिहार ने किसान पंचायत के दौरान कही। उन्होंने कहा कि जहां पर प्रदेश भर में दीपावली का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया वही पठाई मजरा खिरक में जहां की आबादी पांच सौ से अधिक होने के बाद भी गांव में विद्युत नही आने से पूरा गांव अंधेरे में रहा है। यहां के किसानों की शिकायत है कि सरकार हमारी सुनती नही है। गांव के लिए आने-जाने के लिए कोई पक्की सड़क तथा सरकारी स्कूल भी नही है। जिससे यहां के लोग सरकारी योजनाओं से कोसों दूर है।
किसान पंचायत में प्रमोद, परमानंद, मुन्नालाल, हीरा देवी, रानी देवी, गोकल पाल, मौजी पाल, आनंद पाल, धीरज पाल, सोना देवी, सीताराम श्रीवास, राम देवी कुशवाहा, सुनीता देवी, अशोक कुशवाहा, सोनू कुशवाहा, अरविंद कुशवाहा, रोशनी कुशवाहा, दिनेश, सुनीता देवी, सीताराम कुशवाहा, विद्या देवी, धनीराम कुशवाहा, गजाधर, प्रेम देवी, प्रकाश अहिरवार, संतोष अहिरवार, जसोदा देवी, शांति देवी, भगवती देवी, भूपेंद्र श्रीवास, रणधीर अहिरवार, रामपाल अहिरवार, जयपाल, रविंद्र अहिरवार, पुष्पेंद्र अहिरवार, देवा देवी, मनीराम अहिरवार, चंदू, गणेश कुशवाहा, सुधा देवी, रति देवी, सरजू देवी, लाडली देवी, रानी देवीचरन कुशवाहा, धन सुख, घमंडीलाल पाल, सुख देवी, ममता देवी, जमुना देवी, रश्मि देवी, सुमन देवी, मीरा देवी, क्रांति, रामरती, हरदयाल कुशवाहा ,पुन्नू , कुशवाहा वीरेंद्र कुशवाहा नरेंद्र कुशवाहा, सुरेंद्र कुशवाहा, देवेंद्र अहिरवार, डबलू अहिरवार, प्रमोद अहिरवार, बलराम अहिरवार, उम्मेद, पप्पू अहिरवार, पन्नालाल कुशवाहा, पन्नालाल श्रीवास, रामपाल श्रीवास, अजय, रोहित, छोटू, गजेंद्र सिंह यादव, नंदराम सिंह खंगार, शेखरराज बडोनिया, प्यारेलाल बेधड़क शंकरलाल कुशवाहा आदि उपस्थित रहे।