News

दुनिया का सबसे ताकतवर पासपोर्ट किस देश का है?- 2020, 199 देशों की तुलना।

Lubna

Ashish Urmaliya || Pratinidhi Manthan

किसीभी देश की यात्रा करने के लिए हमें उस देश का वीजा लेना होता है, जो कि खासा मुश्किलकाम है। खासतौर पर जब हमें ब्रिटेन या अमेरिका जैसे देशों का वीजा लेना हो। लेकिन कुछदेशों के पासपोर्ट इतने पावरफुल हैं, कि वहां के नागरिकों को अधिकतर देशों की यात्राकरने के लिए वीजा लेने की माथापच्ची नहीं करनी पड़ती। जबकि कुछ बचे हुए देश उन्हें'वीजा ऑन अराइवल' की सुविधा प्रदान करते हैं।

हरसाल की तरह इस साल भी 'हैनले पासपोर्ट इंडेक्स (Henley Passport Index)' ने रैंकिंगके आधार पर दुनिया के सबसे पावरफुल पासपोर्ट्स की लिस्ट जारी की है। तो आइये सबसे पहलेदुनिया के सबसे पावरफुल पासपोर्ट्स वाले देशों की लिस्ट पर नजर डालते हैं फिर भारतकी स्थिति जानेंगे-

1. जापान – जापान का पासपोर्ट दुनिया का सबसे ताकतवर पासपोर्ट है. यहां के नागरिकों को दुनिया के 191 देशों की यात्रा करने के लिए वीजा नहीं लेना पड़ता।

2. सिंगापुर –  बिना वीजा 190 देशों की यात्रा की अनुमति

3. दक्षिण कोरिया और जर्मनी –  बिना वीजा 189 देशों की यात्रा की अनुमति

4. इटली और फिनलैंड – बिना वीजा 188 देशों की यात्रा की अनुमति

5. स्पेन, लक्समबर्ग, डेनमार्क – बिना वीजा 187 देशों की यात्रा की अनुमति

6. स्वीडन और फ्रांस – बिना वीजा 186 देशों की यात्रा की अनुमति

7. स्विट्जरलैंड, पुर्तगाल, नीदरलैंड, आयरलैंड, ऑस्ट्रिया – बिना वीजा 185 देशों की यात्रा की अनुमति

8. यूनाइटेड स्टेट्स, यूनाइटेड किंगडम, नॉर्वे, ग्रीस, बेल्जियम –  बिना वीजा 184 देशों की यात्रा की अनुमति

9. न्यूजीलैंड, माल्टा, चेक गणराज्य, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया- बिना वीजा 183 देशों की यात्रा की अनुमति

10. स्लोवाकिया, लिथुआनिया, हंगरी – बिना वीजा 181 देशों की यात्रा की अनुमति

भारत की बात करें,

तोइस इंडेक्स में भारत पिछले साल की तुलना में इस साल यह काफी कमजोर हुआ है। साल2019 में भारत का स्थान 79 से भी नीचे था जबकि इस साल 84 है।

भारतका पासपोर्ट धारक व्यक्ति मॉरीशस, इंडोनेशिया, नेपाल, सर्बिया, कतर, फ़िजी जैसे कुछदेशों की यात्रा बिना वीजा के कर सकता है।

भारतके पासपोर्ट धारक व्यक्तियों को थाईलैंड, श्रीलंका, जॉर्डन, केन्या और ईरान जैसे देश'वीज़ा ऑन अराइवल' की सुविधा उपलब्ध कराते हैं।

दुनिया के सबसे कमजोर पासपोर्ट वाले देश-

रैंकिंग                                            देश

100                                               उत्तर कोरिया, सूडान (39)

101                                               नेपाल,फिलिस्तीनी क्षेत्र (38)  

102                                               लीबिया (37)

103                                               यमन  (33)

104.                                              सोमालिया, पकिस्तान  (32)

105.                                              सीरिया (29)

106.                                              ईराक (28)

107.                                              अफ़गानिस्तान (26)    

अफगानिस्तान का  पासपोर्ट दुनिया का सबसे कमजोर पासपोर्ट है।

HenleyPassport Index, इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी (IATA) द्वारा उपलब्ध कराए गए डेटापर आधारित होती है। इसमें 199 देशों के पासपोर्ट और 227 ट्रैवल डेस्टिनेशंस शामिल हैं।जब, जैसे वीजा नीति में बदलाव होता है वैसे ही यह इंडेक्स पूरे वर्ष के दौरान वास्तविकसमय में अपडेट कर दी जाती है।

TCL ने भारत में एडवांस्ड QLED और Mini LED के साथ Phase 1 प्रीमियम टेलीविजन लाइनअप पेश किया

मिंत्रा के EORS 2026 नॉन-मेट्रो कैंपेन में Triptii Dimri के साथ रोज़मर्रा का ग्लैमर सेंटर स्टेज पर है।

अनुशासन, मार्गदर्शन और निरंतरता: तितिक्षा पब्लिक स्कूल के स्कूल टॉपर्स की सफलता का सूत्र

UPSC अभ्यर्थियों के लिए प्रीलिम्स से इंटरव्यू तक संपूर्ण सहयोग का सशक्त मॉडल बनी ‘अस्मिता’ पहल

“दि नर्मदा स्टोरी” में सशक्त पुलिस ऑफिसर के किरदार में नजर आएंगे अभिनेता शरद सिंह