मास्क लगाओ, जीवन बचाओ 
News

मास्क लगाओ, जीवन बचाओ

झाँसी चुंगी पर चलाया रोको टोको अभियान

Vaibhav Khare

मास्क लगाओ, जीवन बचाओ

दतिया। प्रदेश सरकार व जिला प्रशासन के निर्देशन में झाँसी चुंगी पुल के नीचे गठित रोको टोको दल द्वारा अभियान के तहत कोरोना संक्रमण से बचने हेतु बिना माक्स निकलने वाले लोगों को रोककर मास्क उपयोग करने की अपील व जुर्माने के साथ ही अन्य को भी मास्क उपयोग व कोविड गाइडलाइंस के परिपालन की अपील की।

समुदाय से आव्हान किया कि आवश्यक व जरूरी कार्य के लिए ही घर से बाहर निकले, माक्स और सोशल डिस्टेंस का पालन करें और साथ ही बिना माक्स के गुजर रहे लोगों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई और समझाइश दी गयी। ताकि हम और हमारा दतिया संक्रमण की बढ़ती गति से बच सके।

अभियान के तहत दो गज दूरी और माक्स है जरूरी, रोको टोको अभियान के दौरान मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक मुनेन्द्र शेजवार, जान शिक्षण संस्थान डायरेक्टर निधि तिवारी, स्वदेश ग्रामोत्थान समिति संचालक व सदस्य क्राइसेस मैनेजमेंट कमेटी रामजीशरण राय, अखिलेश अहिरवार, राकेश गोस्वामी, पुलिसकर्मी आदि प्रशासनिक व पुलिस टीम मौजूद रही।

मोरपेन ने वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में अब तक का उच्चतम राजस्व और आय दर्ज की। EBITDA में 207% और PAT में 394% की वृद्धि हुई। सीडीएमओ कार्यक्रम ने पुरंतया व्यावसायीक चरण में प्रवेश किया।

सिलेबस नहीं, दिमाग जीतता है परीक्षा, IIT रुड़की के इस पूर्व छात्र की किताब से बदल रही लाखों अभ्यर्थियों की सोच

AI-सक्षम मार्केटिंग लीडर्स की अगली पीढ़ी तैयार करने के लिए MICA और Komerz के बीच साझेदारी

द सीईओ मैगज़ीन बिज़नेस कॉन्क्लेव एंड लीडरशिप अवॉर्ड्स 2026 में सुश्री दीपीका चिखलिया होंगी 'गेस्ट ऑफ ऑनर'

अभय भुतडा फाउंडेशन की ओर से 300 छात्रों को मिली 21 लाख रुपये की स्कॉलरशिप