वांइस आफ दतिया, गीत गायन प्रतियोगिता का आयोजन  
News

वांइस आफ दतिया, गीत गायन प्रतियोगिता का आयोजन

दतिया गौरव दिवस 04 मई को मां पीतांबरा की रथयात्रा निकाली जाएगी

Vaibhav Khare

वांइस आफ दतिया, गीत गायन प्रतियोगिता का आयोजन

मां पीतांबरा जयंती दतिया गौरव दिवस 04/05/2022 को आयोजित किया जा रहा है। दतिया गौरव दिवस 04 मई को मां पीतांबरा की रथयात्रा निकाली जाएगी इसके पूर्व नगर में जनजागरुकता फैलाने के उद्देश्य से दिनांकवार कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में दिनांक 29/04/2022 को वांइस आफ दतिया, गीत गायन प्रतियोगिता का आयोजन बग्गी खाना परिसर में किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ आदरणीय कलेक्टर श्री संजय कुमार जी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया तत्पश्चात सभी उपस्थित अधिकारियों ने मा सरस्वती एवं मां पीतांबरा की पूजा अर्चना की प्रतियोगिता में दतिया जिले के 23 प्रतियोगी जिन्हे तीन सो प्रतियोगियों में से सिलेक्ट कर फाइनल के लिए चुना गया था सभी ने एक से बढ़कर एक अपनी-अपनी प्रस्तुतियां प्रस्तुत की दर्शकों बहुत ही आनंद लिया प्रतियोगिता के फाइनल राउंड में तीन प्रतियोगी जिन्हे जजेज के द्वारा द्वितीय एवं तृतीय रहे जिन्हें गौरव दिवस के नोडल अधिकारी श्री रुपेश उपाध्याय एडीएम दतिया एवं कार्यक्रम की प्रभारी श्रीमती दीपशिखा भगत डिप्टी कलेक्टर दतिया के द्वारा प्रथम पुरस्कार शुभम सक्सेना एवं द्वितीय पुरस्कार निशांत पाठक एवं तृतीय पुरस्कार कुशाग्र सक्सेना को दिया गया एवं सभी प्रतियोगियों को सांत्वना पुरस्कार दिए गए ।

कार्यक्रम में श्री कमलेश भार्गव मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दतिया,श्री यूएन मिश्रा जिला शिक्षा अधिकारी दतिया श्रीमती सफलता दुबे जिला संयोजक दतिया ,श्रीमती स्वाति पाठक आरटीओ दतिया ,दीक्षा दांगी श्रम निरीक्षक दतिया ,नीरज श्रीवास्तव सहायक सांख्यिकी अधिकारी, दतिया सुरजीत सिंह खेल अधिकारी दतिया विकास शुक्ला सहायक योजना अधिकारी दतिया एवं रावतपुरा कॉलेज के मैनेजिंग डायरेक्टर शांतनु अग्रवाल और अधिकारी कर्मचारी एवं दर्शक रहे मौजूद कार्यक्रम के समापन के बाद एडीएम श्री रुपेश उपाध्याय जी के द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया ।गया एवं 30 अप्रैल 2022 को फैशन शो मिस्टर एंड मिस दतिया कार्यक्रम के लिए सभी को शाम 6:00 बजे आने हेतु आमंत्रित किया गया।

मोरेपेन लैब्स का Q4 मुनाफा 69 प्रतिशत बढ़ा ; सीडीएमओ (CDMO) कार्यक्रम का कमर्शियल एक्सीक्यूशन शुरू ; बोर्ड ने वित्त वर्ष 2026 के लिए 10 प्रतिशत लाभांश देने का प्रस्ताव रखा

TCL ने भारत में एडवांस्ड QLED और Mini LED के साथ Phase 1 प्रीमियम टेलीविजन लाइनअप पेश किया

मिंत्रा के EORS 2026 नॉन-मेट्रो कैंपेन में Triptii Dimri के साथ रोज़मर्रा का ग्लैमर सेंटर स्टेज पर है।

अनुशासन, मार्गदर्शन और निरंतरता: तितिक्षा पब्लिक स्कूल के स्कूल टॉपर्स की सफलता का सूत्र

UPSC अभ्यर्थियों के लिए प्रीलिम्स से इंटरव्यू तक संपूर्ण सहयोग का सशक्त मॉडल बनी ‘अस्मिता’ पहल