News

उत्तर प्रदेश: एक कांग्रेस और एक बीएसपी विधायक भाजपा में शामिल, दोनों महिलाएं हैं

कांग्रेस विधायक अदिति सिंह और बसपा विधायक वंदना सिंह ने आज यानि बुधवार को भाजपा के वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी की उपस्थिति में भाजपा की सदस्यता ले ली है. गौर करने वाली बात ये है कि भाजपा ज्वाइन करने वाली दौनों विधायक महिलाएं हैं और सिंह यानि ठाकुर हैं.

Ashish Urmaliya

रायबरेली सीट से कांग्रेस विधायक अदिति सिंह भाजपा में शामिल हो चुकी हैं. उत्तर प्रदेश के रायबरेली से कांग्रेस विधायक अदिति सिंह पार्टी के दिग्गज नेता अखिलेश सिंह की बेटी हैं. वहीं आजमगढ़ की सगड़ी विधानसभा सीट से बसपा विधायक वंदना सिंह ने भी अपनी पार्टी छोड़ भाजपा ज्वाइन कर ली है. ये दौनों नेत्रीं अपने अपने क्षेत्रों में बहुत चर्चित व लोकप्रिय हैं. कांग्रेस पार्टी ने अदिति सिंह को आदेशों का पालन नहीं करने और पिछले साल विशेष विधानसभा में भाग लेने के लिए उनकी आलोचना की थी. इसके अलावा, कांग्रेस ने पिछले साल मई में अदिति सिंह को पार्टी की महिला विंग से निलंबित कर दिया था.

हाल ही में बीते कुछ दिनों से अदिति सिंह ने खुद को रायबरेली के कांग्रेस व्हाट्सएप्प ग्रुप से खुद को अलग कर दिया था.

रायबरेली सीट से 34 वर्षीय कांग्रेस विधायक अदिति सिंह, पांच बार विधायक रहे वरिष्ठ नेता अखिलेश सिंह की बेटी हैं.

MLA Aditi Singh With Rahul Gandhi

बता दें, इसी साल की शुरुआत में, उत्तर प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जितिन प्रसाद भाजपा में शामिल हो गए थे.

मोरपेन ने वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में अब तक का उच्चतम राजस्व और आय दर्ज की। EBITDA में 207% और PAT में 394% की वृद्धि हुई। सीडीएमओ कार्यक्रम ने पुरंतया व्यावसायीक चरण में प्रवेश किया।

सिलेबस नहीं, दिमाग जीतता है परीक्षा, IIT रुड़की के इस पूर्व छात्र की किताब से बदल रही लाखों अभ्यर्थियों की सोच

AI-सक्षम मार्केटिंग लीडर्स की अगली पीढ़ी तैयार करने के लिए MICA और Komerz के बीच साझेदारी

द सीईओ मैगज़ीन बिज़नेस कॉन्क्लेव एंड लीडरशिप अवॉर्ड्स 2026 में सुश्री दीपीका चिखलिया होंगी 'गेस्ट ऑफ ऑनर'

अभय भुतडा फाउंडेशन की ओर से 300 छात्रों को मिली 21 लाख रुपये की स्कॉलरशिप