BJP Women Wing 
News

यूपी सरकार ने महिला केंद्रित योजनाओं को लागू कर महिलाओं की जिंदगी में नए रंग भरे हैं

Jhansi Bureau

यूपी सरकार ने महिला केंद्रित योजनाओं को लागू कर महिलाओं की जिंदगी में नए रंग भरे हैं

रिपोर्टर निखिल कुमार सिंह

राजधानी लखनऊ में भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में महिला मोर्चा की ओर से स्वागत कार्यक्रम में बोलते हुए रायबरेली सदर से चुनाव लड़ने वाली अदिति सिंह ने कहा कि बीजेपी ने अपने पूरे कार्यकाल में उत्तर प्रदेश में महिला केंद्रित योजनाओं को लागू कर महिलाओं की जिंदगी में नए रंग भरे हैं। महिला केंद्रित योजनाओं का लाभ पाकर महिलाएं सशक्त हुईं हैं।

योगी सरकार ने उज्जवला योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, स्वयं सहायता समूह, राष्ट्रीय आजीविका मिशन समेत दूसरी कई कल्याणकारी योजनाओं से महिलाओं को सीधे तौर पर लाभ पहुंचाने का काम किया है।

उन्होंने कहा कि पिछली सरकारें जो महिलाओं के लिए योजना लागू करना तो दूर उनके हित की बात नहीं करती थी। इससे इतर बीजेपी ने महिलाओं के हक की बात करते हुए विशेष योजनाओं से लाभान्वित कर उनको समाज की मुख्यधारा में जोड़ने का काम भी किया।

बीजेपी में महिलाओं का सम्मान सर्वोपरि-प्रियंका मौर्य

प्रियंका मौर्य ने कहा कि मैं समाजहित और राष्ट्रहित के लिए मैंने भारतीय जनता पार्टी को चुना। सबका साथ सबका विकास के मंत्र पर काम करने के संकल्प संग काम करूंगी। उन्होंने कहा कि ये पार्टी किसी एक की नहीं या पार्टी सभी वर्ग के लोगों से बनी हुई पार्टी है इस पार्टी में महिलाओं का सम्मान सर्वोपरि है। जिस कारण मैंने इस पार्टी को चुना है।

मूवी के टीज़र के साथ रिलीज़ होगा राज सिध का बहुप्रतीक्षित गाना “आधा पागल”, फैंस में दिख रहा जबरदस्त उत्साह

मोरेपेन लैब्स का Q4 मुनाफा 69 प्रतिशत बढ़ा ; सीडीएमओ (CDMO) कार्यक्रम का कमर्शियल एक्सीक्यूशन शुरू ; बोर्ड ने वित्त वर्ष 2026 के लिए 10 प्रतिशत लाभांश देने का प्रस्ताव रखा

TCL ने भारत में एडवांस्ड QLED और Mini LED के साथ Phase 1 प्रीमियम टेलीविजन लाइनअप पेश किया

मिंत्रा के EORS 2026 नॉन-मेट्रो कैंपेन में Triptii Dimri के साथ रोज़मर्रा का ग्लैमर सेंटर स्टेज पर है।

अनुशासन, मार्गदर्शन और निरंतरता: तितिक्षा पब्लिक स्कूल के स्कूल टॉपर्स की सफलता का सूत्र