News

झांसी रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर 'वीरांगना लक्ष्मीबाई' करना चाहती है यूपी सरकार

संबंधित संगठनों को सबसे पहले इस बात की पुष्टि करनी होगी कि उनके रिकॉर्ड में प्रस्तावित नाम से मिलते-जुलते नाम वाला ऐसा कोई कस्बा या गांव तो नहीं है। प्रस्तावित नाम है- वीरांगना लक्ष्मी बाई रेलवे स्टेशन।

Ashish Urmaliya

उत्तर प्रदेश सरकार ने हाल ही झांसी रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर 'वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन' करने के लिए केंद्र को एक प्रस्ताव भेजा है। इस बाबत लोकसभा को मंगलवार को सूचित किया गया। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि झांसी रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर 'वीरांगना लक्ष्मीबाई' रेलवे स्टेशन करने के लिए यूपी सरकार का प्रस्ताव प्राप्त होने के बाद, संबंधित एजेंसियों की टिप्पणियां और विचार निर्धारित प्रक्रियाओं के अनुसार मांगे गए हैं।

एक प्रश्न के लिखित उत्तर में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री श्री राय ने कहा कि सभी संबंधित एजेंसियों से टिप्पणियां और विचार प्राप्त होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

आपको बता दें, केंद्रीय गृह मंत्रालय रेल मंत्रालय, डाक विभाग और भारतीय सर्वेक्षण विभाग से अनापत्ति लेने के बाद किसी भी स्थान या स्टेशन का नाम बदलने के लिए अपनी सहमति देता है। अतः उपरोक्त सभी संगठनों को इस बात की पुष्टि करनी होगी कि उनके रिकॉर्ड में प्रस्तावित नाम से मिलते-जुलते नाम वाला ऐसा कोई और कस्बा या गांव तो नहीं है।

किसी भी जगह का नाम बदलने के लिए क्या-क्या चाहिए?

किसी भी जगह या राज्य का नाम बदलने के लिए संसद में साधारण बहुमत के साथ संविधान में संशोधन की आवश्यकता होती है। किसी गांव या कस्बे या स्टेशन का नाम बदलने के लिए एक कार्यकारी आदेश की आवश्यकता होती है। देट्स इट! गांव, कसबे या राज्य के मुखिया की शिफारिश मात्र की ज़रुरत होती है।

आंगनबाड़ी पोषाहार की 15 वर्षीय निविदा पर उठे सवाल, स्वतंत्र उच्चस्तरीय जांच की मांग

MICA और IGNCA ने सांस्कृतिक विरासत एवं रणनीतिक संचार के सेतु निर्माण के लिए मिलाया हाथ

अभय भुतडा फाउंडेशन की ओर से राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर युवा खिलाड़ियों को स्पोर्ट्स किट्स का वितरण

हाउस ऑफ टाइटन के बियॉन की राष्ट्रीय विस्तार यात्रा में नया पड़ाव, रक्षाबंधन के अवसर पर नोएडा में खुला उत्तर भारत का पहला स्टोर

मोरपेन ने वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में अब तक का उच्चतम राजस्व और आय दर्ज की। EBITDA में 207% और PAT में 394% की वृद्धि हुई। सीडीएमओ कार्यक्रम ने पुरंतया व्यावसायीक चरण में प्रवेश किया।