सिंध नदी में तैरता मिला अज्ञात व्यक्ति का शव 
News

सिंध नदी में तैरता मिला अज्ञात व्यक्ति का शव

मचा हड़कंप नहीं हुई शिनाख्त

Vaibhav Khare

दतिया सेवड़ा /डीपार थाना क्षेत्र के अंतर्गत सिंध नदी सिनोरा घाट के सामने नदी के पानी में एक अज्ञात युवक का शव तैरता हुआ मिला। जिससे ग्रामीणों में हड़कंप मच गया सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जानकारी के अनुसार थाना डीपार क्षेत्र के अंतर्गत सोमबार को गांव बिनोरा के सिंध नदी घाट पर नदी के पानी में एक करीब 35 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव तैरता हुआ मिला जिससे ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। तत्काल ग्रामीणों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक व्यक्ति के शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त करने की कोशिश की मगर शव की शिनाख्त नहीं हो सकी जिस पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टया व्यक्ति की नदी के पानी में डूबने से मौत हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है आखिर व्यक्ति की मौत कैसे हुई मृतक व्यक्ति की कहां का रहने वाला था पता लगाया जा रहा है।

तितिक्षा पब्लिक स्कूल का कक्षा 10वीं (2025-26) का परीक्षा परिणाम 100% रहा

टेक्नोस्पोर्ट ने ‘संगम 2026’ राष्ट्रीय डीलर्स बैठक आयोजित की; ₹1,000 करोड़ राजस्व उपलब्धि का लक्ष्य

SIMBA Uproar 2026 मुंबई तक विस्तारित, अपने कम्युनिटी-ड्रिवन कल्चर प्लेटफॉर्म को सुदृढ़ करता हुआ

ड्रीमर्स एजु हब ने NDA-II 2025 में 58 चयन के साथ राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया, भारत के डिफेंस कोचिंग क्षेत्र में बना अग्रणी संस्थान

भारत में इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग तेज रफ्तार पर; Electronica India और Productronica India 2026 में दिखेगा ग्रोथ