चिरूला थाना क्षेत्र में वाहन रोक कर 9 लाख रूपए का सामान लूट ले गए अज्ञात बदमाश, पुलिस ने किया मामला दर्ज 
News

चिरूला थाना क्षेत्र में वाहन रोक कर 9 लाख रूपए का सामान लूट ले गए अज्ञात बदमाश, पुलिस ने किया मामला दर्ज

लोडिंग वाहन ग्वालियर से झांसी की ओर जा रहा था

Vaibhav Khare

दतिया। चिरूला थाना क्षेत्र में अज्ञात बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने एक लोडिंग वाहन चालक को रोककर उसमें रखा करीब 9 लाख रूपए का कीमती सामान लूटकर अज्ञात बदमाश फरार हुए, जानकारी के मुताबिक 8 मार्च सुबह तीन बजे लगभग की घटना बताई जा रही है, वही फरियादी रामनरेश पुत्र स्वर्गीय मोतीलाल निवासी ग्वालियर लोडिंग वाहन ग्वालियर से झांसी की ओर जा रहा था उसकी लोडिंग में लोगों द्वारा ऑनलाइन सामान मंगाए जाने वाले सामान के लिए पार्सल रखे हुए थे तभी रामनरेश जब डगरई के पास पहुंचा तो चार आरोपियों ने उसे रोक लिया और वाहन में रखा सामान लूट ले गए। घटना की सूचना पुलिस को दी और चालक पुलिस को बताया कि अंकित, संदीप, मनोज, राजेश के नाम बताए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं थाना प्रभारी शशांक शुक्ला का कहना है मामला दर्ज कर लिया गया है आरोपियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

“कोई भूखा न सोए” — पवन गोयल का दिल्ली में 250 अटल फूड कैंटीन का संकल्प

आईएचसी ने ‘भाषा’ का शुभारंभ किया – अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस पर भारत की भाषाई विविधता को समर्पित एक विशेष खंड

दिल्ली फ्लैश मॉब के माध्यम से NSDL ने SEBI Check जागरूकता अभियान को दी नई रचनात्मक दिशा

वैलेंटाइन डे विशेष: प्रेम में धोखा टालना है तो भावनाओं पर नहीं, सबूतों पर भरोसा करें – डिटेक्टिव  प्रिया काकडे की सलाह

ध्यान गुरु रघुनाथ येमूल गुरुजी ने बनाया विश्व का सबसे बड़ा 5210 किलो का पारद शिवलिंग; हरिद्वार में महाशिवरात्रि पर विशेष पूजन