घटना की जानकारी लगने पर मौके पर मो थाना भिंड की 108 की टीम मौके पर पहुंचे 
News

डिरोली पार रोड मांगरोल ग्राम के पास हुई दो बाइकों में भिड़ंत

तीन लोग घायल, एक ग्वालियर रैफर

Vaibhav Khare

दतिया। डी पार थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम मांगरोल के पास डिरोली पार रोड पर दो वाइक आपस में टकरा गई। जिसमें दोनों बाइकों पर सवार तीन लोग घायल हो गए। जिसमें एक व्यक्ति की गंभीर हालत होने पर ग्वालियर रेफर कर दिया गया है। घटना शनिवार की शाम 6:00 बजे की है। जब बाइक चालक अपने अपने रास्ते से जा रहे थे तभी अचानक बाइकों का संतुलन बिगड़ने पर आपस में टकरा गई। जिसमें बाइक चालक पुष्पेंद्र कुशवाहा घायल हो गया। इसके साथ ही इसके साथ बगल से गुजरने पर राधा कृष्ण प्रजापति एवं इसके पिता राममिलन प्रजापति घायल हो गए। घटना की जानकारी लगने पर मौके पर मो थाना भिंड की 108 की टीम मौके पर पहुंचे और 108 कर्मचारी पायलट मुरारी लाल गोस्वामी, रामजीवन भास्कर तत्काल घायलों को एंबुलेंस में लेकर सेवड़ा सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां घायलों का इलाज जारी है। जिसमें राधाकृष्ण प्रजापति को गंभीर अवस्था में ग्वालियर रेफर कर दिया गया है।

यदि भारत ने विश्व पर इंग्लैंड की तरह साम्राज्य स्थापित किया होता! (भाग 6) ठाकुर दलीप सिंघ जी

दुनिया का सबसे बड़ा मुफ्त वेलनेस ऐप Insight Timer भारत में लॉन्च हुआ।

MMCF अवॉर्ड्स: सेवा, साहस और विरासत को सम्मानित करने की ऐतिहासिक परंपरा

जगतगुरु सतीशाचार्य के दर्शन पाकर भाव-विभोर हुए मोहन भागवत, पैर छूकर लिया आशीर्वाद

महत्वपूर्ण क्षेत्रों के लिए विनिर्माण और अनुसंधान विस्तार हेतु ABB का भारत में लगभग 75 मिलियन डॉलर का निवेश