बाइक से गिरकर दो बाइक सवार घायल, झांसी रेफर। 
News

बाइक से गिरकर दो बाइक सवार घायल, झांसी रेफर।

मोंठ में आयोजित त्रयोदशी के कार्यक्रम से वह अपने ग्राम पांडौरी जा रहे थे

Manoj Kumar

मामला जिला झांसी के तहसील मोठ अंतर्गत बकुवं मोंठ भांडेर रोड का है। जहां दो बाइक सवार सड़क किनारे रखे लोहा के पाइपों से टकराकर घायल हो गए। जिन्हें मोंठ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार देने के बाद, जिला अस्पताल झांसी के लिए रेफर कर दिया गया है। बताया गया कि कृपाराम पुत्र मुकुंदीलाल व राहुल पुत्र लालदास निवासी पांडौरी, दोनों किसी काम से ग्राम बसोबई गए हुए थे। तभी मोंठ में आयोजित त्रयोदशी के कार्यक्रम से वह अपने ग्राम पांडौरी जा रहे थे। तभी बकुवां मोंठ भांडेर रोड पर सामने से आ रहे वाहन की तीखी लाइट उनकी आंखों पर पड़ी और वह सड़क के पास रखें लोहा के बड़े-बड़े पाइपों से बाइक समेत टकरा गए। और सड़क पर गिरकर घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर घायलों को मोंठ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एंबुलेंस की मदद से लाया गया। जहां उन्हें प्राथमिक उपचार देने के बाद हालत नाजुक पाते हुए, झांसी रेफर दिया गया है।

G7 Summit 2026: ट्रंप से मुलाकात, बड़े ट्रेड डील्स और ग्लोबल साउथ की आवाज़... एवि‍यां में भारत ने क्या हासिल किया?

आर्या महाराज — मौलिक शिव-शक्ति भजन “श्री ॐ जपो”, स्पंदन का पहला स्वर — शिव और शक्ति का आह्वान

मूवी के टीज़र के साथ रिलीज़ होगा राज सिध का बहुप्रतीक्षित गाना “आधा पागल”, फैंस में दिख रहा जबरदस्त उत्साह

मोरेपेन लैब्स का Q4 मुनाफा 69 प्रतिशत बढ़ा ; सीडीएमओ (CDMO) कार्यक्रम का कमर्शियल एक्सीक्यूशन शुरू ; बोर्ड ने वित्त वर्ष 2026 के लिए 10 प्रतिशत लाभांश देने का प्रस्ताव रखा

TCL ने भारत में एडवांस्ड QLED और Mini LED के साथ Phase 1 प्रीमियम टेलीविजन लाइनअप पेश किया