News

बबीना केशवपुर में दो नवंबर को इक्कीस हजार दीपक रोशन होंगे

Pankaj Rawat

केशवपुर में दो नवंबर को इक्कीस

हजार दीपक रोशन होंगे

झाँसी। बबीना विधानसभा के मां काली शक्ति पीठ ग्राम केशवपुर में मंगलवार 2 नवम्बर 2021 को सायं 4 बजे इक्कीस हजार दीप प्रज्वलित किए जाएंगे। इस मौके पर राजेंद्र सिंह गुर्जर के द्वारा भजन संध्या का आयोजन होगा।

कार्यक्रम में महिलाएं, छात्र छात्राएं एवं बुजुर्गों को सम्मानित किया जाएगा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बबीना विधानसभा के सम्भावित प्रत्याशी यशपाल सिंह यादव मौजूद रहेंगे, इसके अतिरिक्त कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के नेतागण, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में भगवान श्री गणेश पूजन उपरांत महालक्ष्मी जू की आरती के बाद दीपक रोशन किये जायेंगे।

उक्त जानकारी बवीना विधान सभा अध्यक्ष चंद्र प्रकाश मिश्रा ने दी। दीपों का त्योहार सभी के जीवन में सुख समृद्धि यश एवं वैभव लेकर आये, ऐसी कामना के साथ उन्होंने क्षेत्रीय जनता से कार्यक्रम में उपस्थित होकर पूर्ण लाभ लेने का अनुरोध किया है।

“कोई भूखा न सोए” — पवन गोयल का दिल्ली में 250 अटल फूड कैंटीन का संकल्प

आईएचसी ने ‘भाषा’ का शुभारंभ किया – अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस पर भारत की भाषाई विविधता को समर्पित एक विशेष खंड

दिल्ली फ्लैश मॉब के माध्यम से NSDL ने SEBI Check जागरूकता अभियान को दी नई रचनात्मक दिशा

वैलेंटाइन डे विशेष: प्रेम में धोखा टालना है तो भावनाओं पर नहीं, सबूतों पर भरोसा करें – डिटेक्टिव  प्रिया काकडे की सलाह

ध्यान गुरु रघुनाथ येमूल गुरुजी ने बनाया विश्व का सबसे बड़ा 5210 किलो का पारद शिवलिंग; हरिद्वार में महाशिवरात्रि पर विशेष पूजन