पुलिस से परेशान होकर युवक ने एसपी ऑफिस के प्रांगण मैं खुद पर पेट्रोल डालकर आत्मदाह करने की कोशिश 
News

पुलिस से परेशान होकर युवक ने एसपी ऑफिस के प्रांगण मैं खुद पर पेट्रोल डालकर आत्मदाह करने की कोशिश

एसपी ऑफिस के प्रांगण में उस वक्त हड़कंप मच गया

Vaibhav Khare

दतिया / मध्य प्रदेश के दतिया जिले के एसपी ऑफिस के प्रांगण में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक युवक ने अचानक अपने ऊपर पेट्रोल छिड़ककर आत्मदाह करने का प्रयास किया हालांकि पुलिस कर्मियों ने युवक को समय रहते पकड़कर आत्मदाह करने से बचा लिया युवक की शिकायत है कि उसे बेवजह पुलिसकर्मियों ने पीटा मामले को लेकर कई बार पुलिस से शिकायत की गई लेकिन सुनवाई नहीं हुई आखिरकार मजबूर होकर युवक ने यह कदम उठाया मामले को लेकर फिलहाल पुलिस का कहना है जांच की जा रही है प्राप्त जानकारी के अनुसार बताना चाहेंगे बडोनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सिनोही निवासी जितेंद्र रावत दोपहर करीब 3:00 बजे एसपी ऑफिस के प्रांगण में खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आत्मदाह करने का प्रयास किया युवक ने मीडिया से चर्चा के दौरान बताया विगत कुछ दिन पूर्व खेत से ट्रैक्टर लेकर घर आ रहा था तब रास्ते में ट्रैक्टर अचानक खराब हो गया पीछे की ओर से आ रहे हंड्रेड डायल के सिपाई से बात कर कहा कि ट्रैक्टर को सड़क से हटा लो सिपाही का कहना ट्रैक्टर खराब हो गया है धक्का देकर साइड कर देता हूं इतने में उन्होंने मुझे गंदी गालियों से संबोधित किया मैंने गालियों का विरोध किया तो उन्होंने मेरे साथ मारपीट की मीडिया से चर्चा के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य ने कहा युवक ने एसपी ऑफिस प्रांगण में खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आत्मदाह करने का किया था प्रयास फिलहाल पुलिस कर्मियों की सहायता से बची जान मामले की जांच कर रही है पुलिस l

मोरेपेन लैब्स का Q4 मुनाफा 69 प्रतिशत बढ़ा ; सीडीएमओ (CDMO) कार्यक्रम का कमर्शियल एक्सीक्यूशन शुरू ; बोर्ड ने वित्त वर्ष 2026 के लिए 10 प्रतिशत लाभांश देने का प्रस्ताव रखा

TCL ने भारत में एडवांस्ड QLED और Mini LED के साथ Phase 1 प्रीमियम टेलीविजन लाइनअप पेश किया

मिंत्रा के EORS 2026 नॉन-मेट्रो कैंपेन में Triptii Dimri के साथ रोज़मर्रा का ग्लैमर सेंटर स्टेज पर है।

अनुशासन, मार्गदर्शन और निरंतरता: तितिक्षा पब्लिक स्कूल के स्कूल टॉपर्स की सफलता का सूत्र

UPSC अभ्यर्थियों के लिए प्रीलिम्स से इंटरव्यू तक संपूर्ण सहयोग का सशक्त मॉडल बनी ‘अस्मिता’ पहल