रेत चोरी करने वाले ट्रेक्टर ट्राली पर कसा शिकंजा 
News

रेत चोरी करने वाले ट्रेक्टर ट्राली पर कसा शिकंजा

ट्रेक्टर ट्राली सहित आरोपी को किया गिरफ्तार

Vaibhav Khare

दतिया।सिविल लाइन थाना प्रभारी भूमिका दुबे ने रेत चोरी करने वाले ट्रेक्टर ट्राली पर कसा शिकंजा, ट्रेक्टर ट्राली सहित आरोपी को किया गिरफ्तार। पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल सिंह मौर्य वं एसडीओपी सुश्री प्रियंका मिश्रा के मार्गदर्शन में सिविल लाइन थाना प्रभारी भूमिका दुबे को मुखबिर सूचना प्राप्त हुई तो गंभीरता से लेते हुए मौके पर पुलिस बल और खनिज विभाग अधिकारी के साथ ग्राम हमीरपुर के पास बाईपास रोड पर एक सोनालिका ट्रैक्टर एमपी 32 एए 7114 मय यह से भरी हुई ट्रैक्टर ट्रॉली रेत चोरी कर ले जा रहा है।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस बल और खनिज विभाग की टीम के साथ हमीरपुर पहुंचे, रेत भरकर जा रहा ट्रैक्टर ट्रॉली चालक से पूछताछ की तो उसने अपना नाम पुष्पेंद्र सिंह रावत पुत्र इमरत रावत निवासी सुनारी बड़ौनी होना बताया, ट्रॉली में भरी रेत की रॉयल्टी मांगी तों लेकिन कोई भी दस्तावेज नहीं पाया गया। जानकारी के मुताबिक रेत बडौन कला क्षेत्र से चोरी करके लाना बताया, मौके पर ट्रैक्टर ट्रॉली को जब्त कर आरोपी पुष्पेंद्र के विरुद्ध अपराध क्रमांक 148/ 22 धारा 379, 414 भादवि का अपराध पंजीबद्ध किया गया। उक्त कार्रवाई में सिविल लाइन थाना प्रभारी भूमिका दुबे,उनि. विलियम मुंडा,सउनि मानसिंह, आरक्षक चालक विवेक शर्मा एवं खनिज अधिकारी वीरेंद्र कुमार गौड़ की सराहनीय भूमिका रही।

VerSe Innovation ने ग्रोथ के अगले फेज़ से पहले गवर्नेंस को मज़बूत करने के लिए P.R. रमेश को इंडिपेंडेंट डायरेक्टर और ऑडिट कमिटी का चेयर अपॉइंट किया

पंजाब के श्री मुक्तसर साहिब में नए ईएसआईसी शाखा कार्यालय का उद्घाटन

कानून, अंतरराष्ट्रीय संबंध एवं व्यवसाय में जे.जी.यू. की ऐतिहासिक वैश्विक रैंकिंग: क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग्स बाय सब्जेक्ट 2026

सांसद राजकुमार चाहर ने लॉन्च किया 'हिंदू वीर बलिदानी गोकुला जाट' पर शौर्य गीत; कर्मवीर चाहर ने निभाया मुख्य किरदार

धानुका एग्रीटेक ने मनाया विश्व जल दिवस, जल सुरक्षा एवं महिला सशक्तीकरण पर दिया ज़ोर