दो बाइकों की भिड़ंत में तीन लोग गंभीर रूप से हुए घायल, जिला अस्पताल झाँसी रेफर. 
News

दो बाइकों की भिड़ंत में तीन लोग गंभीर रूप से हुए घायल, जिला अस्पताल झाँसी रेफर.

राहगीरों ने इस पूरे मामले की सूचना कोतवाली मोठ पुलिस को दी

Manoj Kumar

मामला झांसी जनपद के कोतवाली मोठ के भरोसा मोड़ का है। जहां दो बाइकों में जोरदार भिड़ंत हो गई। भिड़ंत इतनी जोरदार थी की गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए। वहीं इस घटनाक्रम में एक महिला समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मुन्नी पत्नी हरप्रसाद तथा हरप्रसाद पुत्र राम दयाल निवासी पाड़री जो अपने ग्राम से भाण्डेर जा रहे थे। तभी वह भरोसा मोड़ के पास पहुंचे, तो सामने से आ रही बाइक में आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। राहगीरों ने इस पूरे मामले की सूचना कोतवाली मोठ पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा एंबुलेंस की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोठ में भर्ती कराया गया। जहां उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। हालत गंभीर होने पर घायलों को जिला अस्पताल झांसी रेफर कर दिया।

दशहरे पर सामने आएगा रामायण का एक नया पाठ: योगेश अरविंद पुराणिक की पुस्तक ‘Decoding The Ramayana’ आधुनिक मन की खोज से जोड़ेगी प्राचीन कथा को

द सीईओ मैगज़ीन बिज़नेस कॉन्क्लेव एंड लीडरशिप अवॉर्ड्स 2026 में बिज़नेस, नेतृत्व और नीति से जुड़े 100+ दिग्गज एक मंच पर

माधुरी हाथिनी ने वंतारा में उपचार पूरा किया, एक वर्ष से अधिक समय तक चले विशेष उपचार और स्वास्थ्य लाभ के बाद महाराष्ट्र लौटी

जब भूख ने शब्दों का स्वर धारण किया, तब जन्मा युग-ग्रंथ

आंगनबाड़ी पोषाहार की 15 वर्षीय निविदा पर उठे सवाल, स्वतंत्र उच्चस्तरीय जांच की मांग