चोर के होंसले बुलंद,दिन दहाड़े दुकान की गुल्लक में 2 लाख रुपए चोरी  
News

चोर के होंसले बुलंद,दिन दहाड़े दुकान की गुल्लक में 2 लाख रुपए चोरी

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना

Vaibhav Khare

दतिया।कोतवाली थाना क्षेत्र में सुंदरानी पेट्रोल पंप के सामने शांति टायर दुकान को चोरों ने बनाया निशाना, चोरों के होंसले इतने बुलंद कि दिन दहाड़े शांति टायर दुकान की गुल्लक में लाखों रुपए चोरी कर ले गए चोर, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना।

दुकान संचालक मनोज गुप्ता ने बताया कि 2 बजे के लगभग एक अज्ञात व्यक्ति बाइक सवार बिना नंबर की गाड़ी पर ग्राहक बनकर आया और हेलमेट लगाकर एक अज्ञात व्यक्ति टायर खरीदने के बहाने आया और मौका पाकर गुल्लक में 2 लाख रूपए की नगदी लेकर फरार हो गया। चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

घटना सूचना कोतवाली पुलिस को दी। उल्लेखनीय है कि कोतवाली थाना क्षेत्र मंगलवार को राजगढ़ चौराहे पर राजेश इलेक्ट्रॉनिक की दुकान को भी चोरों ने निशाना बनाया था। वही आज बुधवार को दोपहर 2 बजे लगभग को शांति टायर दुकान से 2 लाख लेकर रफूचक्कर हुआ चोर, खाकी वर्दी को चुनौती दे रहे हैं चोर,शहर में चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही है

मोरपेन ने वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में अब तक का उच्चतम राजस्व और आय दर्ज की। EBITDA में 207% और PAT में 394% की वृद्धि हुई। सीडीएमओ कार्यक्रम ने पुरंतया व्यावसायीक चरण में प्रवेश किया।

सिलेबस नहीं, दिमाग जीतता है परीक्षा, IIT रुड़की के इस पूर्व छात्र की किताब से बदल रही लाखों अभ्यर्थियों की सोच

AI-सक्षम मार्केटिंग लीडर्स की अगली पीढ़ी तैयार करने के लिए MICA और Komerz के बीच साझेदारी

द सीईओ मैगज़ीन बिज़नेस कॉन्क्लेव एंड लीडरशिप अवॉर्ड्स 2026 में सुश्री दीपीका चिखलिया होंगी 'गेस्ट ऑफ ऑनर'

अभय भुतडा फाउंडेशन की ओर से 300 छात्रों को मिली 21 लाख रुपये की स्कॉलरशिप