News

ये हैं देश के 10 सबसे महंगे आवासीय इलाके, एक वर्गफुट की कीमत चौंका देगी आपको

Manthan

ये हैं देश के 10 सबसे महंगे आवासीय इलाके, एक वर्गफुट की कीमत चौंका देगी आपको

Ashish Urmaliya || The CEO Magazine

देश के 10 सबसे महंगे आवासीय इलाकों का आंकड़ा सामने आया है, इन दस जगहों पर एक छोटा सा घर या प्लॉट लेना इतना महंगा है कि आप अपने लोकल इलाके में इतने पैसों में 5-10 बिल्डिगें भी खड़ी करवा सकते हैं। बता दें, संपत्ति संबंधित परामर्श देने वाली प्रचलित कंपनी एनरॉक ने यह आंकड़े जारी किये हैं। तो आइये जानते हैं उन 10 जगहों और उनकी कीमतों के बारे में-

  1. दक्षिणी मुंबई का तारदेव- यह देश के सबसे महंगे आवासीय इलाकों की सूची में टॉप पर है। यहां उपलब्ध घरों की औसत कीमत की दर 56 हजार रुपए प्रति वर्गफीट से अधिक की है।
  2. वर्ली, मुंबई– पहली बात तो मिलना मुश्किल है, लेकिन अगर आप मुंबई के इस इलाके में घर लेना चाहते हैं, तो आपको औसतन 41,500 रुपए प्रति वर्गफीट के हिसाब से पैसे खर्च करने होंगे।
  3. महालक्ष्मी, मुंबई- तीसरे स्थान पर नाम आता है, महालक्ष्मी इलाके का। यहां पर घरों की औसत कीमत 40 हजार रुपए प्रति वर्गफीट है।
  4. नुंगमबक्कम, चेन्नई- यहां की औसत कीमत 18 हजार रुपए प्रति वर्गफीट है, जिसका देश में चौथा स्थान है।
  5. एगमोर, चेन्नई- यहां घरों की औसत कीमत 15,100 रुपए प्रति वर्गफीट है।
  6. करोलबाग़, दिल्ली- यहां घरों की औसत कीमत13,500 रुपये प्रति वर्गफीट है।
  7. अन्ना नगर, चेन्नई- यहां घरों की औसत कीमत 13 हजार रुपए प्रति वर्गफीट है।
  8. कोरेगांव, पुणे- यहां घरों की औसत कीमत 12,500 रुपये प्रति वर्गफीट है।
  9. गोल्फ कोर्स रोड, गुरुग्राम- यहां घरों की औसत कीमत 12,500 रुपये प्रति वर्गफीट है।
  10. अलीपुर, कोलकाता- यहां घरों की औसत कीमत 11,800 रुपये प्रति वर्गफीट है। और इसी के साथ यह जगह 10वें स्थान पर काबिज है।

वहनी स्कॉलरशिप ट्रस्ट ने गुरुग्राम में प्रदर्शित किया वृत्तचित्र ‘राइट टू ड्रीम’

राज सिद्ध का धमाकेदार कमबैक: 20 दिसंबर को रिलीज़ होगा बहु-प्रतीक्षित गीत “घर बना दे”

लीओ पैकर्स एंड मूवर्स ने 50 वर्षों की उत्कृष्ट सेवा का उत्सव मनाया - वो विरासत जो आने वाले कल को नई दिशा दे रही है।

असली बनाम नकली घी की बहस में Madhusudan Ghee सबसे आगे, #GheeKaSach देशभर में ट्रेंडिंग

पंजाब से लेकर विश्व तक: कैसे Bonn Group बना भारत का सबसे पसंदीदा फूड ब्रांड