लाख प्रयास के बाद भी जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं में नहीं हो रहा सुधार 
News

लाख प्रयास के बाद भी जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं में नहीं हो रहा सुधार

मरीज हो रहे परेशान

Vaibhav Khare

दतिया जिला अस्पताल की व्यवस्थाएं सुधरने का नाम नहीं ले रही। नतीजा मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सिविल सर्जन के लाख प्रयास करने के बाद भी डॉक्टर व कर्मचारी जिम्मेदारी से अपनी ड्यूटी नहीं कर रहे हैं। इमरजेंसी वार्ड ट्रामा सेंटर में सुबह के समय ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर कभी भी अपनी कुर्सी पर नहीं बैठते हैं। बल्कि डॉक्टर अंदर एससी रूम में बैठे रहते हैं। जब कोई मरीज इलाज कराने आता है तो उसे काफी परेशानी होती हैं। सुबह के समय ड्यूटी डॉक्टरों का यह हाल है तो रात के समय कैसी स्थिति होती होगी। नवप्रभात की टीम ने दो दिन लगातार आज और कल सुबह के समय अस्पताल की स्थिति देखी तो दोनों ही दिन ट्रामा सेंटर के इमरजेंसी वार्ड में तैनात ड्यूटी डॉक्टर अपनी सीट पर बैठे नहीं मिले। सिविल सर्जन डॉ केसी राठौर कई बार डॉक्टरों व कर्मचारियों से कह चुके हैं कि ड्यूटी के दौरान सभी लोग अपनी जगह पर मौजूद रहे। ताकि मरीजों को किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो।

मोरेपेन लैब्स का Q4 मुनाफा 69 प्रतिशत बढ़ा ; सीडीएमओ (CDMO) कार्यक्रम का कमर्शियल एक्सीक्यूशन शुरू ; बोर्ड ने वित्त वर्ष 2026 के लिए 10 प्रतिशत लाभांश देने का प्रस्ताव रखा

TCL ने भारत में एडवांस्ड QLED और Mini LED के साथ Phase 1 प्रीमियम टेलीविजन लाइनअप पेश किया

मिंत्रा के EORS 2026 नॉन-मेट्रो कैंपेन में Triptii Dimri के साथ रोज़मर्रा का ग्लैमर सेंटर स्टेज पर है।

अनुशासन, मार्गदर्शन और निरंतरता: तितिक्षा पब्लिक स्कूल के स्कूल टॉपर्स की सफलता का सूत्र

UPSC अभ्यर्थियों के लिए प्रीलिम्स से इंटरव्यू तक संपूर्ण सहयोग का सशक्त मॉडल बनी ‘अस्मिता’ पहल