जिले में पर्यटन की अपार संभावनाएं है - कलेक्टर 
News

जिले में पर्यटन की अपार संभावनाएं है - कलेक्टर

होम स्टे के माध्यम से सैलानी जिले की धरोहरों, स्थलों का भ्रमण कर सकेंगे, होम स्टे विषय पर हुई कार्यशाला

Vaibhav Khare

जिले में पर्यटन की अपार संभावनाएं है - कलेक्टर

दतिया। कलेक्टर संजय कुमार ने कहा कि जिले में धार्मिक, प्राचीन एवं ऐतिहासिक महत्व के अनेकों स्थान होने के कारण पर्यटन की अपार संभावनाएं है। इसे होम स्टे के माध्यम से सैलानियों को जिले की इन धरोहरों के भ्रमण हेतु आकर्षित किया जा सकता है। जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।

कलेक्टर संजय कुमार मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड एवं जिला पुरातत्व, पर्यटन एवं संस्कृति परिषद दतिया के संयुक्त तत्वाधान में मंगलवार को मोटल होटल में होम स्टे योजना विषय पर आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे।

कार्यशला में मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड भोपाल के सलाहकार (कौशल) श्री प्रशांत छिरोलिया, अपर कलेक्टर एवं जिला पुरातत्व, पर्यटन एवं संस्कृति परिषद दतिया के नोडल अधिकारी रूपेश उपाध्याय, जिला पंचायत सीईओ कमलेश भार्गव, पर्यटन से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों के लोग आदि उपस्थित थे।

मोरेपेन लैब्स का Q4 मुनाफा 69 प्रतिशत बढ़ा ; सीडीएमओ (CDMO) कार्यक्रम का कमर्शियल एक्सीक्यूशन शुरू ; बोर्ड ने वित्त वर्ष 2026 के लिए 10 प्रतिशत लाभांश देने का प्रस्ताव रखा

TCL ने भारत में एडवांस्ड QLED और Mini LED के साथ Phase 1 प्रीमियम टेलीविजन लाइनअप पेश किया

मिंत्रा के EORS 2026 नॉन-मेट्रो कैंपेन में Triptii Dimri के साथ रोज़मर्रा का ग्लैमर सेंटर स्टेज पर है।

अनुशासन, मार्गदर्शन और निरंतरता: तितिक्षा पब्लिक स्कूल के स्कूल टॉपर्स की सफलता का सूत्र

UPSC अभ्यर्थियों के लिए प्रीलिम्स से इंटरव्यू तक संपूर्ण सहयोग का सशक्त मॉडल बनी ‘अस्मिता’ पहल