ग्राम बाबई 
News

महिला को भगा ले गए गांव के लोग, महिला के पति ने पुलिस से की शिकायत।

घर में रखे ₹40000 तथा सोने का मंगलसूत्र के साथ महिला को भगा ले गए लोग।

Manoj Kumar

मामला जिला झांसी के तहसील मोंठ अंतर्गत आने वाले ग्राम बाबई का है। जहां के निवासी भगवान दास पुत्र झगड़ु ने कोतवाली मोंठ आकर एक शिकायती पत्र दिया। जिसमें उन्होंने बताया वह 6 फरवरी को अपनी रिश्तेदारी ग्राम बरल पूजा करने के लिए गए हुए थे। तभी ग्राम के ही जितेंद्र कुमार पुत्र अशोक कुमार, अखिल कुमार पुत्र राजकुमार शर्मा एवं ध्रुव कुमार पुत्र अरविंद कुमार शर्मा प्रार्थी के घर शाम के समय पहुंचे। जहां प्रार्थी की पत्नी और पुत्री ही घर पर थी। प्रार्थी ने बताया उक्त लोगों ने उसकी पत्नी को बहला-फुसलाकर तथा घर में रखे चालीस हजार रुपए एवं एक सोने का मंगलसूत्र लेकर प्रार्थी की पुत्री से यह कहकर निकल गए, कि मैं तुम्हारी मां को रिश्तेदारी में ले जा रहा हूं।

उसके बाद प्रार्थी जब घर आया तो उसकी पत्नी घर पर नहीं मिली और पुत्री ने बताया कि उक्त लोग घर आए और मां को साथ ले गए हैं। प्रार्थी ने शिकायती पत्र में बताया जब वह उक्त लोगों के घर अपनी पत्नी के बारे में पूछने के लिए गए आप तो उन लोगों ने जातिसूचक गालियां देकर युवक को भगा दिया। घटना के संबंध में पीड़ित ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।

हाउस ऑफ टाइटन के बियॉन की राष्ट्रीय विस्तार यात्रा में नया पड़ाव, रक्षाबंधन के अवसर पर नोएडा में खुला उत्तर भारत का पहला स्टोर

मोरपेन ने वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में अब तक का उच्चतम राजस्व और आय दर्ज की। EBITDA में 207% और PAT में 394% की वृद्धि हुई। सीडीएमओ कार्यक्रम ने पुरंतया व्यावसायीक चरण में प्रवेश किया।

सिलेबस नहीं, दिमाग जीतता है परीक्षा, IIT रुड़की के इस पूर्व छात्र की किताब से बदल रही लाखों अभ्यर्थियों की सोच

AI-सक्षम मार्केटिंग लीडर्स की अगली पीढ़ी तैयार करने के लिए MICA और Komerz के बीच साझेदारी

द सीईओ मैगज़ीन बिज़नेस कॉन्क्लेव एंड लीडरशिप अवॉर्ड्स 2026 में सुश्री दीपीका चिखलिया होंगी 'गेस्ट ऑफ ऑनर'