प्रथम चरण में शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुए
प्रथम चरण में शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुए  
News

प्रथम चरण में शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुए

Vaibhav Khare

त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2022 के प्रथम चरण के दौरान जिले की दतिया जनपद पंचायत में मतदान शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुआ। तीन बजे तक प्राप्त जानकारी अनुसार 75 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संजय कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ ने शनिवार को प्रथम चरण के मतदान के दौरान जनपद पंचायत दतिया के विभिन्न ग्रामों का भ्रमण कर मतदान कार्य का अवलोकन किया। कलेक्टर ने इस दौरान मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित कर स्वतंत्र एवं निर्भीक होकर अपने मताधिकार करने की अपील भी की।कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने ग्रामों के भ्रमण के दौरान खैरी, मकौनी, राजपुरा, इकारा, सिरसा, ललऊआ, परासरी, उनाव, सड़, बीकर, इमिलिया, चकबहादुरपुर, भिटौरा, खोड़न, सिरौल, रिछरा, डांग करैरा, उड़ीना, पलोथर, उद्गंवा आदि ग्रामों में पहुंचकर मतदान केन्द्रों पर चल रहे मतदान कार्य एवं व्यस्थाओं का जायजा लिया और मतदान कर्मियों से मतदान के संबंध में चर्चा कर जानकारी ली।उल्लेखनीय है कि दतिया जनपद पंचायत में त्रि-स्तरीय पंचायतों के तहत् डाले गए मतों की गणना जनपद पंचायत मुख्यालय पर 28 जून को प्रात 8 बजे से शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज ग्वालियर रोड़ दतिया में की जायेगी।

जिले में प्रथम चरण के दौरान दतिया जनपद पंचायत में अपरान्ह 3 बजे तक प्राप्त जानकारी अनुसार लगभग 75 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। जिसमें 83 हजार 94 पुरूष एवं 71 हजार 258 महिला मतदाता शामिल है।जिले में त्रि-स्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन के तहत् द्धितीय चरण में भाण्ड़ेर एवं सेवढ़ा जनपद पंचायतों की 159 ग्राम पंचायतों में 1 जुलाई को प्रातः 7 जे से अपरान्ह 3 बजे तक मतदान होगा। द्धितीय चरण मेें दोनो जनपद पंचायतों में 2 लाख 62 हजार 74 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। जिसमें 1 लाख 41 हजार 147 पुरूष एवं 1 लाख 20 हजार 913 महिला और 14 अन्य मतदाता शामिल है। इन मतदाताओं के लिए 512 मतदान केन्द्र बनाये गए है।

भावना AI में प्रौद्योगिकी: भावनाओं को समझना और प्रतिक्रिया देना

अंतरिक्ष पर्यटन में प्रौद्योगिकी: कमर्शियल अंतरिक्ष यात्रा

व्यक्तिगत कैंसर थेरेपी में प्रौद्योगिकी: सटीक ऑन्कोलॉजी

क्वांटम कंप्यूटिंग में प्रौद्योगिकी: क्वांटम सर्वोच्चता की ओर

ड्रग डिस्कवरी में एआई की भूमिका: फार्मास्यूटिकल्स में प्रौद्योगिकी समाधान