बालक का मिला शव, मां का बुरा हाल कहां गया मेरा लाल 
News

बालक का मिला शव, मां का बुरा हाल कहां गया मेरा लाल

घर से 4 मई मां पीतांबरा की रथयात्रा देखने निकला बालक, दतिया से लापता बालक की लाश ग्वालियर में मिली

Vaibhav Khare

दतिया।घर से पीताम्बर की रथयात्रा देखने निकला बालक, दतिया से लापता बालक की लाश ग्वालियर में मिली, जानकारी के मुताबिक दतिया में पंचशील नगर निवासी 6 साल का बालक मयंक सेन की लाश ग्वालियर में मिली है। पंचशील निवासी बालक मयंक सेन 4 मई को दोपहर 5 बजे लगभग घर से मां पीतांबरा रथ यात्रा देखने निकला था। लेकिन घर वापस नहीं लौटा, गुरुवार को झांसी रोड ग्वालियर साइंस कालेज की बाउंड्री के पास में अज्ञात शव मिलने की जानकारी दतिया कोतवाली पुलिस को मिली तों शुक्रवार देर रात मयंक के परिजनों को लेकर कोतवाली पुलिस ग्वालियर पहुंची, ग्वालियर में परिजनों ने लाश की मयंक सेन के रूप में शिनाख्त कर ली, परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। वहीं कोतवाली थाना प्रभारी रविन्द्र शर्मा ने बताया कि लापता बालक के विरुद्ध मामला दर्ज था और शव मिलने पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

TCL ने भारत में एडवांस्ड QLED और Mini LED के साथ Phase 1 प्रीमियम टेलीविजन लाइनअप पेश किया

मिंत्रा के EORS 2026 नॉन-मेट्रो कैंपेन में Triptii Dimri के साथ रोज़मर्रा का ग्लैमर सेंटर स्टेज पर है।

अनुशासन, मार्गदर्शन और निरंतरता: तितिक्षा पब्लिक स्कूल के स्कूल टॉपर्स की सफलता का सूत्र

UPSC अभ्यर्थियों के लिए प्रीलिम्स से इंटरव्यू तक संपूर्ण सहयोग का सशक्त मॉडल बनी ‘अस्मिता’ पहल

“दि नर्मदा स्टोरी” में सशक्त पुलिस ऑफिसर के किरदार में नजर आएंगे अभिनेता शरद सिंह