ग्राम शाहजहांपुर में संदिग्ध अवस्था में विवाहिता का फांसी पर झूलता मिला शव। 
News

ग्राम शाहजहांपुर में संदिग्ध अवस्था में विवाहिता का फांसी पर झूलता मिला शव।

मायके वालों ने ससुरालियों पर लगाया हत्या का आरोप।

Manoj Kumar

मामला जिला झांसी के ग्राम व थाना शाहजहांपुर का है। जहां बताया गया शाहजहांपुर निवासी संध्या दिक्षित पत्नी मनोज दीक्षित प्रतिदिन की भांति ही अपने घर पर थी। तभी बुधवार की शाम संदिग्ध परिस्थितियों में संध्या का शव फांसी के फंदे पर झूलता मिला। जिससे परिजनों तथा ग्राम वासियों में कोहराम मच गया और परिजनों द्वारा सबको फंदे से नीचे उतारा गया और अंतिम संस्कार की तैयारियां शुरू कर दी गई। तभी इसकी सूचना ग्राम वासियों के द्वारा मृतक विवाहिता के मायके वालों को दी गई। सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष के दर्जनों लोग शाहजहांपुर पुलिस के साथ घटना स्थल पर जा पहुंचे। मायके पक्ष के लोगों को देखकर ससुराली भाग खड़े हुए और अंतिम संस्कार की तैयारियां अधूरी ही रह गई। घटना पर मायके पक्ष के लोगों ने बताया है कि संध्या का विवाह 15 वर्ष पहले हुआ था। जिसका एक 10 वर्षीय पुत्र तथा 13 वर्ष की पुत्री है। जिनका रो रो कर बुरा हाल है। बताया कि ससुराल पक्ष के लोगों ने उन्हें संध्या की मौत की सूचना नहीं दी। उन्हें ग्राम वासियों ने पूरी घटना से अवगत कराया। जिसके बाद वह शाहजहांपुर आए और पुलिस को घटना के बारे में बताया। अभी पुलिस को लिखित शिकायती पत्र नहीं दिया गया है। वह पुलिस के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। जहां अंतिम संस्कार के लिए ससुराल पक्ष के लोग शव को लेकर जा रहे थे। जिसे रुकवाया गया और पुलिस से पोस्टमार्टम की कार्यवाही की गुहार लगाई है। मायके पक्ष के लोगों का आरोप है कि ससुरालियों ने संध्या को मौत के घाट उतारा है। खबर लिखते वक्त पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

रिपोर्टर- मनोज कुमार

महाराणा मेवाड़ फाउंडेशन ने 42वें वार्षिक सम्मान समारोह में विशिष्ट व्यक्तियों और युवा प्रतिभाओं को सम्मानित किया

भारत के अटॉर्नी जनरल ने समय पर न्याय सुनिश्चित करने पर आयोजित सेमिनार में प्ली बार्गेनिंग के लिए नए ढांचे की मांग की

गर्मागर्म माहौल के बीच कल्कि सेना के कमांडो की अचूक सुरक्षा में हुई शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की धर्मयुद्ध यात्रा

समाज सेवा के क्षेत्र में बड़े बदलाव लाने वाली अपनी कोशिशों के लिए सीए अभय भुतडा को फिलांथ्रोपिस्ट ऑफ द ईयर अवार्ड 2026 मिला

यदि भारत ने विश्व पर इंग्लैंड की तरह साम्राज्य स्थापित किया होता! (भाग 6) ठाकुर दलीप सिंघ जी