सोनू यादव पुत्र छन्दी यादव  
News

कल्ला हत्याकांड का आरोपी 10 हजार का इनामी बदमाश को जिगना पुलिस ने किया गिरफ्तार

जिले में चलाए जा रहे आरोपी एवं वारंटी धरपकड़

Vaibhav Khare

दतिया। जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले में चलाए जा रहे आरोपी एवं वारंटी धरपकड़ अभियान के आरोपियों को गिरफ्तार करने का सिलसिला जिगना पुलिस का जारी है। जिसके चलते जिगना थाना प्रभारी भास्कर शर्मा ने कल्ला हत्याकांड का आरोपी दस हजार का इनामी बदमाश को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस कप्तान अमन सिंह राठौड़ के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रभारी दीपक नायक के मार्गदर्शन में जिगना थाना प्रभारी भास्कर शर्मा की अपराधियों की धर-पकड़ जारी है। शनिवार को जिगना थाना प्रभारी भास्कर शर्मा ने मुखबिर की सूचना पर पुलिस फोर्स के साथ कल्ला हत्याकांड का 10 हजार रुपये का इनामी आरोपी सोनू यादव पुत्र छन्दी यादव उम्र 23 साल नि. ग्राम नुनवाह थाना जिगना का ग्वालियर से आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर थाना जिगना के अपराध क्रमांक 221/21 धारा 302 147,148,149 आईपीसी , 3(2)(5) एसीएसटी एक्ट , 25 27 आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी जिगना भास्कर शर्मा , प्र. आर. संतोष सगर , प्र. आर. संजय सिंह , आर. राजीव दुबे , आर. दीपेश अमर , आर. शोभाराम धाकड़ , आर. वीरेंद्र साइबर सेल , आर. सुभम यादव सायबर सेल दतिया की कार्यवाही।

कानून, अंतरराष्ट्रीय संबंध एवं व्यवसाय में जे.जी.यू. की ऐतिहासिक वैश्विक रैंकिंग: क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग्स बाय सब्जेक्ट 2026

सांसद राजकुमार चाहर ने लॉन्च किया 'हिंदू वीर बलिदानी गोकुला जाट' पर शौर्य गीत; कर्मवीर चाहर ने निभाया मुख्य किरदार

धानुका एग्रीटेक ने मनाया विश्व जल दिवस, जल सुरक्षा एवं महिला सशक्तीकरण पर दिया ज़ोर

महाराणा मेवाड़ फाउंडेशन ने 42वें वार्षिक सम्मान समारोह में विशिष्ट व्यक्तियों और युवा प्रतिभाओं को सम्मानित किया

भारत के अटॉर्नी जनरल ने समय पर न्याय सुनिश्चित करने पर आयोजित सेमिनार में प्ली बार्गेनिंग के लिए नए ढांचे की मांग की