खिलारा में राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर शिक्षक, शिक्षिकाओं, पत्रकार एवं विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया 
News

खिलारा में राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर शिक्षक, शिक्षिकाओं, पत्रकार एवं विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया

Pankaj Rawat

खिलारा में राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर शिक्षक, शिक्षिकाओं, पत्रकार एवं विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया

मऊरानीपुर । उच्च प्राथमिक विद्यालय खिलारा में मंगलवार को राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर वरिष्ठ पत्रकार व समाजसेवी बुंदेलखंड के कर्मयोगी संतोष गंगेले के मुख्य आतिथ्य में शिक्षक, शिक्षिकाओं, पत्रकार एवं विद्यार्थियों को फूलमाला पहनाकर तथा प्रशस्ति पत्र देकर समारोह के दौरान सम्मानित किया गया।

इस दौरान विद्यालय के शिक्षक महेंद्र दीक्षित ने कहा कि आज राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर पत्रकार के साथ अध्यापकों व छात्र, छात्राओं का सम्मान वरिष्ठ पत्रकार व समाज सेवी संतोष गंगेले के द्वारा किया जाना हम सभी के लिए गौरव की बात है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रधानाध्यापिका निर्मला तिवारी ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, नारी सुरक्षा नारी सम्मान, मिशन शक्ति के तहत छात्र, छात्राओं को जानकारी दी। शिक्षा प्रबंध समिति अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार ने सभी बच्चों से प्रतिदिन विद्यालय आने एवं अभिभावकों से बच्चों को समय पर विद्यालय भेजने की बात करते हुए बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का संचालन अध्यापिका ज्योति तिवारी ने किया।

दशहरे पर सामने आएगा रामायण का एक नया पाठ: योगेश अरविंद पुराणिक की पुस्तक ‘Decoding The Ramayana’ आधुनिक मन की खोज से जोड़ेगी प्राचीन कथा को

द सीईओ मैगज़ीन बिज़नेस कॉन्क्लेव एंड लीडरशिप अवॉर्ड्स 2026 में बिज़नेस, नेतृत्व और नीति से जुड़े 100+ दिग्गज एक मंच पर

माधुरी हाथिनी ने वंतारा में उपचार पूरा किया, एक वर्ष से अधिक समय तक चले विशेष उपचार और स्वास्थ्य लाभ के बाद महाराष्ट्र लौटी

जब भूख ने शब्दों का स्वर धारण किया, तब जन्मा युग-ग्रंथ

आंगनबाड़ी पोषाहार की 15 वर्षीय निविदा पर उठे सवाल, स्वतंत्र उच्चस्तरीय जांच की मांग