रिपोर्टर मनोज कुमार निराला
मोंठ - ग्राम पंचायत वरथरी के मजरा ग्राम नेहरू नगर में पूर्व माध्यमिक विद्यायल में जल जीवन मिशन की जागरूकता के लिए छात्र छात्राओं ने जागरूकता रैली निकाल कर ग्रामीणों को जागरूक किया।राजस्थान ह्यूमन केयर फाउन्डेशन के अंतर्गत ग्राम प्रधान सौरभ यादव ने रैली का शुभारंभ किया।ग्राम प्रधान सौरभ यादव ने संबोधित करते हुए कहा कि जल जीवन मिशन के द्वारा ग्रामीणों को स्वक्छ पेयजल (आरओ )मिलेगा।जिससे ग्रामीणों को पीने की पानी की समस्या से निजात मिलेगा।ग्राम में घर घर आरओ का पानी उपलब्ध कराया जाएगा।प्रत्येक घर मे 55 लीटर आरओ का पानी उपलब्ध कराया जाएगा।आरओ के पानी का सेवन करने से ग्रामीण बीमारियों का शिकार नही होंगे। ग्रामीणों के घरों में पानी पहुचाने के लिए पाइपलाइन बिछाई जा रही है।इस मौके पर रीता देवी,विवेक शर्मा, माधुरी सहित अनेक लोग मौजूद रहे।