वही ताजा मामला गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के विधानसभा क्षेत्र दतिया के कॉलेज का है 
News

दतिया पीजी कॉलेज में हिजाब विवाद में गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का बयान - हिजाब पर बैन का कोई प्रस्ताव नहीं, प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है,भ्रम ना फैलाएं

गृहमंत्री ने कलेक्टर को दिए आदेश, प्रिंसिपल द्वारा आदेश की जांच की जाएं

Vaibhav Khare

दतिया।मध्यप्रदेश में हिजाब विवाद थम नहीं रहा है। वही ताजा मामला गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के विधानसभा क्षेत्र दतिया के कॉलेज का है। जहां सोमवार को दो छात्राएं हिजाब पहने नजर आईं, तो हिंदूवादी संगठनों ने हंगामा कर दिया। कार्यकर्ताओं की नारेबाजी के बाद कॉलेज प्रिंसिपल भी हरकत में आए और कॉलेज प्राचार्य डीआर राहुल ने कॉलेज में सामान्य ड्रेस में ही आने का नोटिस जारी कर दिया।

जब दतिया के पीजी कॉलेज में दो छात्राएं हिजाब पहने का विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो के बाद घटना का वीडियो सामने आने के बाद गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि प्रदेश में हिजाब पर बैन को लेकर कोई प्रस्ताव नहीं है। प्राचार्य के आदेश की जांच करवा रहे हैं। वही सोमवार को दतिया कॉलेज परिसर में हिजाब पहनकर घूमती लड़कियां।

कॉलेज परिसर में हिजाब पहनकर घूमती लड़कियां।

दरअसल वैलेंटाइन-डे के मौके पर विहिप, बजरंग-दल और दुर्गा-वाहिनी के कार्यकर्ता कॉलेज में चल रही गतिविधियां देखने आए थे। इसी दौरान जब उन्होंने वहां दो छात्राओं को हिजाब में देखा, तो विरोध करते हुए हंगामा कर दिया। इसके बाद कॉलेज के प्राचार्य ने नकाब, बुर्का आदि पहनकर कॉलेज आने पर पाबंदी लगाने संबंधी नोटिस जारी कर दिया। इस दौरान विहिप के सह जिला-मंत्री अजय राज हिंदू, बजरंग दल सुरक्षा प्रमुख विक्रम सिंह, दुर्गा-वाहनी की जिला संयोजिका रानी शर्मा, अभयदेश झा, लालजी शुक्ल, सत्यम समाधिया, अभिषेक सेन आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।

जब भूख ने शब्दों का स्वर धारण किया, तब जन्मा युग-ग्रंथ

आंगनबाड़ी पोषाहार की 15 वर्षीय निविदा पर उठे सवाल, स्वतंत्र उच्चस्तरीय जांच की मांग

MICA और IGNCA ने सांस्कृतिक विरासत एवं रणनीतिक संचार के सेतु निर्माण के लिए मिलाया हाथ

अभय भुतडा फाउंडेशन की ओर से राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर युवा खिलाड़ियों को स्पोर्ट्स किट्स का वितरण

हाउस ऑफ टाइटन के बियॉन की राष्ट्रीय विस्तार यात्रा में नया पड़ाव, रक्षाबंधन के अवसर पर नोएडा में खुला उत्तर भारत का पहला स्टोर