प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहे मतदान कर्मियों को विशेष प्रशिक्षण मंगलवार को अनुपस्थित कर्मचारियों को मिलेगे नोटिस  
News

प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहे मतदान कर्मियों को विशेष प्रशिक्षण मंगलवार को अनुपस्थित कर्मचारियों को मिलेगे नोटिस

मतदान कर्मियों का प्रथम चरण का प्रशिक्षण संपन्न हो चुका है

Vaibhav Khare

दतिया , / त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2022 के मतदान कार्य को संपादित कराए जाने हेतु नियुक्त किए गए मतदान कर्मियों का प्रथम चरण का प्रशिक्षण संपन्न हो चुका है। प्रशिक्षण में किसी कारण से अनुपस्थित रहे मतदान कर्मियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए जा रहे हैं। इन मतदान कर्मियों के लिए मंगलवार को विशेष प्रशिक्षण की व्यवस्था की गई है।कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायतों के मतदान कार्य हेतु नियुक्त किए गए मतदान कर्मियों को प्रथम चरण का प्रशिक्षण दतिया भांडेर एवं सेवड़ा में प्रदाय किया जा चुका है।

उन्होंने बताया किसी कारण बस जो मतदान कर्मी प्रथम चरण के प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहे हैं, उन्हें कारण बताओ सूचना पत्र जारी किए जा रहे हैं। अनुपस्थित मतदान कर्मियों के लिए मंगलवार को विशेष प्रशिक्षण की व्यवस्था की गई है। प्रशिक्षण में भीअनुपस्थित रहने मतदान कर्मियों के विरूद्ध निलंबन की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया द्वितीय चरण का मतदान कर्मियों का प्रशिक्षण 15 जून के बाद प्रदाय किया जाएगा।

151 मतदान कर्मी अनुपस्थित मिले जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी कमलेश भार्गव ने बताया कि मतदान कार्य संपादित करायें जाने हेतु मतदान कर्मियों के प्रशिक्षण के दौरान 151 मतदानकर्मी अनुपस्थित रहे। जिन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किए जा रहे है।

युवराज पराशर की ‘गुड़हल’ अब प्रमुख OTT प्लेटफॉर्म्स पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध

जयपुर के EV चार्जिंग स्टार्टअप ChargeJet ने ऐप-फ्री चार्जिंग फीचर लॉन्च किया है, जिससे ड्राइवर बिना कोई एप्लीकेशन डाउनलोड किए तुरंत स्कैन, पे और चार्ज कर सकते हैं।

94 वर्षीय बुज़ुर्ग पर सफलतापूर्वक हर्निया की रोबोटिक सर्जरी की गई - जाहिर है, अत्याधुनिक सर्जरी के लिए उम्र की कोई सीमा नहीं

करियर में सफलता के लिए इंटर्नशिप और इंडस्ट्री एक्सपोजर क्यों हैं आवश्यक: हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, देहरादून से जानिए

G7 Summit 2026: ट्रंप से मुलाकात, बड़े ट्रेड डील्स और ग्लोबल साउथ की आवाज़... एवि‍यां में भारत ने क्या हासिल किया?