समाजसेवी संस्था ने गरीबों को बांटा खाना 
News

समाजसेवी संस्था ने गरीबों को बांटा खाना

Pankaj Rawat

समाजसेवी संस्था ने गरीबों को बांटा खाना

झाँसी। अक्षय नवमी के उपलक्ष्य में समाजसेवी संस्था मिस झाँसी वेलफेयर सोसाइटी द्वारा आईटीआई स्थित झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले गरीबों को खाना वितरित किया गया।इसके साथ ही वहां रहने वाली महिलाओं को नारी सशक्तिकरण के लिए प्रेरित किया गया।

इस दौरान संस्था की कोषाध्यक्ष मोहिनी कुशवाहा ने कहा कि दूसरों की भलाई करने से बड़ा पुण्य कोई नहीं है। जब हम किसी की भलाई करते हैं तो उसकी अंतरात्मा प्रसन्न हो जाती है। जिससे ईश्वर प्रसन्न होते हैं और हम अपने जीवन में सुख-समृद्धि और शांति प्राप्त करते हैं। इसी नेक भावना के साथ हमारी संस्था द्वारा गरीबों को भोजन वितरित किया गया। हमारी संस्था द्वारा गरीबों, असहायों की मदद के साथ–साथ नारी सशक्तिकरण की भी पहल की जा रही है।

इस मौके पर कविता कुशवाहा,कंचन वर्मा, समां, कैलाश नारायण भगत जी , गौरव कुशवाहा, कृष्णा कुशवाहा, निक्की महाराज, नारायण,लाखन सिंह, फूल सिंह कुशवाहा, राकेश गुप्ता, बॉबी,खान आदि मौजूद रहे।

जब भूख ने शब्दों का स्वर धारण किया, तब जन्मा युग-ग्रंथ

आंगनबाड़ी पोषाहार की 15 वर्षीय निविदा पर उठे सवाल, स्वतंत्र उच्चस्तरीय जांच की मांग

MICA और IGNCA ने सांस्कृतिक विरासत एवं रणनीतिक संचार के सेतु निर्माण के लिए मिलाया हाथ

अभय भुतडा फाउंडेशन की ओर से राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर युवा खिलाड़ियों को स्पोर्ट्स किट्स का वितरण

हाउस ऑफ टाइटन के बियॉन की राष्ट्रीय विस्तार यात्रा में नया पड़ाव, रक्षाबंधन के अवसर पर नोएडा में खुला उत्तर भारत का पहला स्टोर