बिहार राज्य के नवादा जिला के डीआरओ बने वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनूप पाठक 
News

बिहार राज्य के नवादा जिला के डीआरओ बने वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनूप पाठक

अनूप पाठक को कांग्रेश केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण की बड़ी जिम्मेदारी

Vaibhav Khare

दतिया। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने दतिया जिले के वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं सेवढ़ा के पूर्व विधायक स्वर्गीय श्री शिवचरण पाठक जी के पुत्र अनूप पाठक को कांग्रेश केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण की बड़ी जिम्मेदारी बिहार में दी गई है। जिसके चलते अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने बिहार के जिला नवादा का चुनाव प्राधिकार कमेटी का डीआरओ बनाया है। श्री अनूप पाठक के बिहार राज्य के जिला नवादा में डीआरओ की जिम्मेदारी मिलने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं उनके समर्थकों में खुशी की लहर व्याप्त है। श्री पाठक ने अपने मनोनयन एवं इस बड़ी जिम्मेदारी पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं कांग्रेश केंद्रीय चुनाव प्राधिकार कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री का आभार व्यक्त किया है। श्री अनूप पाठक के नवादा जिले में कांग्रेस प्राधिकार डीआरओ बनने पर दतिया जिला कांग्रेस परिवार के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई प्रेषित की है।

मोरपेन ने वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में अब तक का उच्चतम राजस्व और आय दर्ज की। EBITDA में 207% और PAT में 394% की वृद्धि हुई। सीडीएमओ कार्यक्रम ने पुरंतया व्यावसायीक चरण में प्रवेश किया।

सिलेबस नहीं, दिमाग जीतता है परीक्षा, IIT रुड़की के इस पूर्व छात्र की किताब से बदल रही लाखों अभ्यर्थियों की सोच

AI-सक्षम मार्केटिंग लीडर्स की अगली पीढ़ी तैयार करने के लिए MICA और Komerz के बीच साझेदारी

द सीईओ मैगज़ीन बिज़नेस कॉन्क्लेव एंड लीडरशिप अवॉर्ड्स 2026 में सुश्री दीपीका चिखलिया होंगी 'गेस्ट ऑफ ऑनर'

अभय भुतडा फाउंडेशन की ओर से 300 छात्रों को मिली 21 लाख रुपये की स्कॉलरशिप