News

SBI अलर्ट:  अपने पैसों की सुरक्षा के लिए ये काम जरूर करें!

Manthan

SBI अलर्ट:  अपने पैसों की सुरक्षा के लिए ये काम जरूर करें!

Ashish Urmaliya || The CEO Magazine

आज कल ट्विटर चल रहा है, बड़े-बड़े सरकारी संस्थान ऑफिसियल नोटिस जारी करने से पहले संबंधित जानकारी को ट्विटर पर साझा कर देते हैं। यह माध्यम वाकई बहुत उपयोगी और सरल है। ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पल भर में अपनी बात पहुंचाने का एक आसान तरीका। इसी माध्यम का उपयोग करते हुए देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक समय-समय पर अपने ग्राहकों को पैसों की सुरक्षा से जुड़ी जानकारियां देता रहता है और सचेत करता रहता है।

अपने ग्राहकों सावधान करते हुए, एसबीआई ने कहा है, कि " सोशल मीडिया पर कुछ भी पोस्ट करने से पहले आपको सचेत रहना चाहिए। वयक्ति को मुख्यतः फर्जी सोशल मीडिया एकाउंट्स से सावधान रहना चहिये। अगर आपको अपना पैसा सेफ रखना है तो इस तरह के सोशल मीडिया अकाउंट को तुरंत अनफॉलो कर दें।"

सवा सौ करोड़ से अधिक आबादी वाले देश में अकेले SBI के करीब 42 करोड़ ग्राहक हैं। इन ग्राहकों को सचेत करते हुए एसबीआई ने कहा, कि हमारे जितने भी सोशल मीडिया आकउंट्स हैं सभी के सभी वेरिफाइड हैं। इसलिए सिर्फ वेरिफाइड अकाउंट्स को ही फॉलो करें।

ये हैं SBI के सभी वेरिफाइड सोशल मीडिया अकाउंट्स

Facebook: @StateBankOfIndia

Instagram: @theofficialsbi

Twitter: @TheOfficialSBi

Linkedin: State Bank of India (SBI)

Youtube: State Bank of India

इन बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी

  1. अपने सोशल मीडिया अकाउंट से किसी भी बैंक या अधिकारी को टैग करने से पहले यह ज़रूर देख लें, कि वो अकाउंट वेरिफाइड है या नहीं।
  2. किसी भी तरह की शिकायत या जानकारी के लिए गलत अकाउंट या अधिकारी को टैग न करें।
  3. वेरिफाइएड अकाउंट पर ब्लू टिक का निशान होता है।
  4. SBI ने जानकारी देते हुए कहा है, कि विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लगातार फर्जी अकाउंट्स बन रहे हैं।
  5. स्टेट बैंक अकाउंट के नाम से भी कई सारे फर्जी अकाउंट्स बने हुए हैं। इसलिए ऑफिसियल अकाउंट की पहचान करते आना जरूरी है।
  6. आवेश में आ कर किसी भी तरह की जानकारी साझा करने या फाइनेंसियल ट्रांजेक्शन करने से पहले वेरिफाइड का साइन चेक करना न भूलें।

तितिक्षा पब्लिक स्कूल का कक्षा 10वीं (2025-26) का परीक्षा परिणाम 100% रहा

टेक्नोस्पोर्ट ने ‘संगम 2026’ राष्ट्रीय डीलर्स बैठक आयोजित की; ₹1,000 करोड़ राजस्व उपलब्धि का लक्ष्य

SIMBA Uproar 2026 मुंबई तक विस्तारित, अपने कम्युनिटी-ड्रिवन कल्चर प्लेटफॉर्म को सुदृढ़ करता हुआ

ड्रीमर्स एजु हब ने NDA-II 2025 में 58 चयन के साथ राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया, भारत के डिफेंस कोचिंग क्षेत्र में बना अग्रणी संस्थान

भारत में इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग तेज रफ्तार पर; Electronica India और Productronica India 2026 में दिखेगा ग्रोथ