समथर पुलिस ने 150 लीटर कच्ची शराब के साथ तीन को किया गिरफ्तार 
News

समथर पुलिस ने 150 लीटर कच्ची शराब के साथ तीन को किया गिरफ्तार

Jhansi Bureau

समथर पुलिस ने 150 लीटर कच्ची शराब के साथ तीन को किया गिरफ्तार

मामला जिला झांसी के थाना समथर का है। जहां समथर पुलिस ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने 150 लीटर शराब के साथ तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है। जिसमें दो महिलाएं कबूतरा डेरा दतावली, एक महिला कबूतरा डेरा पनारी की निवासी है। बताया कि इन्हें तीन प्लास्टिक की कटिया में करीब 50 50 50 लीटर कुल 150 लीटर कच्ची देसी नाजायज शराब के साथ मुक्तिधाम से लगभग 50 मीटर आगे मोंठ रोड कस्बा समथर से करीब 3:00 बजे गिरफ्तार किया है। जिन पर धारा 60 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कराकर, कार्यवाही की जा रही है। आपको बता दें गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष महाराज सिंह, उप निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार, महिला कांस्टेबल शन्नो देवी, कांस्टेबल अमित कुमार शामिल है।

मोरपेन ने वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में अब तक का उच्चतम राजस्व और आय दर्ज की। EBITDA में 207% और PAT में 394% की वृद्धि हुई। सीडीएमओ कार्यक्रम ने पुरंतया व्यावसायीक चरण में प्रवेश किया।

सिलेबस नहीं, दिमाग जीतता है परीक्षा, IIT रुड़की के इस पूर्व छात्र की किताब से बदल रही लाखों अभ्यर्थियों की सोच

AI-सक्षम मार्केटिंग लीडर्स की अगली पीढ़ी तैयार करने के लिए MICA और Komerz के बीच साझेदारी

द सीईओ मैगज़ीन बिज़नेस कॉन्क्लेव एंड लीडरशिप अवॉर्ड्स 2026 में सुश्री दीपीका चिखलिया होंगी 'गेस्ट ऑफ ऑनर'

अभय भुतडा फाउंडेशन की ओर से 300 छात्रों को मिली 21 लाख रुपये की स्कॉलरशिप