News

झांसी: सहस्त्रबाहु अर्जुन चौराहे का 11 को होगा भूमि पूजन

Pankaj Rawat

सहस्त्रबाहु अर्जुन चौराहे का 11 को होगा भूमि पूजन

झांसी। झांसी होटल चौराहा अब राजराजेश्वर सहस्त्रबाहु अर्जुन के नाम से जाना जाएगा। नगर निगम ने चौराहे का नाम करण करने का प्रस्ताव पास कर दिया है। 11 नंबर को चौराहे का भूमि पूजन किया जाएगा। मंगलवार को स्थानीय होटल में कल्चुरी कलवार समाज जिला झांसी के तत्वावधान में आयोजित पत्रकार वार्ता में अध्यक्ष हरीश राय बीटू, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष वीरेंद्र राय, राम स्वरूप राय कक्का, उमाशंकर राय पार्षद तथा अधिवक्ता रामेश्वर राय ने जानकारी देते हुए बताया कि उनकी समाज ने प्रशासन से मांग कि थी की सहस्त्रबाहु अर्जुन के नाम से महानगर चौराहे होना चाइए।

पदाधिकारियों ने बताया कि नगर निगम ने उनकी मांग को स्वीकार करते हुए झांसी होटल चौराहे का नाम करण करते हुए उसका नाम राजराजेश्र सहस्त्रबाहु अर्जुन चौराहा के नाम से प्रस्ताव पास कर दिया है।

उन्होंने बताया कि 11 तारिक को भगवान सहस्त्रबाहु जी की जयंती होती है। इसी जयंती के उपलक्ष पर कार्यक्रम मेसेनिक लॉज के पास आयोजित किया जाएगा। जिसमे समाज के लोगों द्वारा कोविड 19 महामारी के दौरान परलोक गमन कर गए है। उनकी आत्मा की शांति के लिए रामधुन का गायन होगा साथ ही प्रसाद वितरित किया जाएगा। इसके बाद समाज के सभी लोगों द्वारा राजा राजेश्वर सहस्त्रबाहु अर्जुन चौराहा नामकरण का विधिवत भूमि पूजन किया जायेगा।

ऑफिस स्क्वायर लेकर आया है - बियॉन्ड ऑफिस

टूटे टाइल्स? रॉफ का "नाक कट गई" अभियान रोजाना की जिंदगी में होने वाली शर्मिंदगी को मनोरंजक रूप से हल्के फुल्के अंदाज में याद कराता है

बायबिट ने भारतीय यूज़र्स के लिए फिर शुरू किया पूरा एक्सेस, नियमों के पालन और क्रिप्टो पहुंच को लेकर दिखाई मजबूत प्रतिबद्धता

रक्तचंद्र की अनोखी रात: 7–8 सितंबर को आएगा भारत में मंज़र, देखें कैसे बनेगा यह खगोलीय तमाशा

7 सितंबर को बहुप्रतीक्षित पूर्ण चंद्रग्रहण: Blood Moon ने जगाई आसमान में लाल रंग की छटा