News

कैटरीना कैफ के गालों की तरह सड़क बननी चाहिए: राजस्थान के मंत्री

राजस्थान के मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा अपने एक बयान के चलते बुरे फंस गए हैं, दरअसल उन्होंने सभी सीमाओं को लांघते हुए और एक महिला अभिनेत्री का नाम उछालते हुए गलत टिप्पणी कर दी है।

Ashish Urmaliya

राजस्थान के मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा ने 23/11/2021 (मंगलवार के दिन) झुंझुनू जिले में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "सड़कें कटरीना कैफ के गालों की तरह बननी चाहिए।"

इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और देखते ही देखते उनके इस बयान की आलोचना होने लगी।

दो दिन बाद इस बयान पर जब सूबे के मुख्यमंत्री अशोक गेहलोत से सवाल पुछा गया तो उन्होंने पत्रकारों से कहा, "इस तरह की टिप्पणियां उचित नहीं हैं। चाहे वे कोई भी हों, उन्हें गरिमा बनाए रखनी चाहिए। अगर वे राजनीति के लिए अपनी सीमाएं लांघेंगे तो कोई भी इसे पसंद नहीं करेगा। मुझे उनके बयान का संदर्भ नहीं पता, मैं पता लगाऊंगा। लेकिन आपने जो कहा है, उसके अनुसार सभी को गरिमा बनाए रखनी चाहिए।"

TCL ने भारत में एडवांस्ड QLED और Mini LED के साथ Phase 1 प्रीमियम टेलीविजन लाइनअप पेश किया

मिंत्रा के EORS 2026 नॉन-मेट्रो कैंपेन में Triptii Dimri के साथ रोज़मर्रा का ग्लैमर सेंटर स्टेज पर है।

अनुशासन, मार्गदर्शन और निरंतरता: तितिक्षा पब्लिक स्कूल के स्कूल टॉपर्स की सफलता का सूत्र

UPSC अभ्यर्थियों के लिए प्रीलिम्स से इंटरव्यू तक संपूर्ण सहयोग का सशक्त मॉडल बनी ‘अस्मिता’ पहल

“दि नर्मदा स्टोरी” में सशक्त पुलिस ऑफिसर के किरदार में नजर आएंगे अभिनेता शरद सिंह