Reserve Bank of India 
News

पुराने नोटों, सिक्कों की ऑनलाइन खरीद बिक्री को लेकर आरबीआई (RBI) की चेतावनी पढ़िए

सेंट्रल बैंक (Central bank) ने कहा है कि आरबीआई (Reserve bank of india) ने इस तरह के लेनदेन में अपनी ओर से शुल्क / कमीशन लेने के लिए किसी भी संस्थान / फर्म / व्यक्ति आदि को अधिकृत नहीं किया है। वह इस तरह के मामलों में पड़ता ही नहीं है।

Ashish Urmaliya

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने पुराने नोटों और सिक्कों की ऑनलाइन खरीदारी व बिक्री को लेकर एक सतर्कता संदेश जारी किया है।

दरअसल, भारतीय रिजर्व बैंक को इस बात की जानकारी लगी है कि कुछ तत्व धोखाधड़ी के लिए भारतीय रिजर्व बैंक के नाम व लोगो का उपयोग कर रहे हैं। ऐसे फ्रॉड लोग विभिन्न ऑनलाइन / ऑफलाइन प्लेटफार्मों के माध्यम से पुराने बैंक नोटों और सिक्कों की खरीद और बिक्री से संबंधित लेनदेन में जनता से शुल्क (Charges)/ कमीशन (Commission) व कर (Tax) की मांग कर रहे हैं। यह जानकारी RBI के एक बयान में दी गई है।

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने अपने बयान में आगे स्पष्ट तौर पर कहा है कि वह इस तरह का कोई काम करता ही नहीं है और कभी भी किसी भी प्रकार के शुल्क/कमीशन की मांग नहीं करता है। सेंट्रल बैंक (Central bank) ने कहा कि आरबीआई (Reserve bank of india) ने इस तरह के लेनदेन में अपनी ओर से शुल्क / कमीशन लेने के लिए किसी भी संस्थान / फर्म / व्यक्ति आदि को अधिकृत नहीं किया है।

आगे आरबीआई ने लोगों को सतर्क रहने और ऐसे फर्जी/धोखाधड़ी प्रस्तावों के माध्यम से पैसे निकालने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक के नाम का उपयोग करने वाले तत्वों के शिकार न होने की सलाह दी है।

मोरपेन ने वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में अब तक का उच्चतम राजस्व और आय दर्ज की। EBITDA में 207% और PAT में 394% की वृद्धि हुई। सीडीएमओ कार्यक्रम ने पुरंतया व्यावसायीक चरण में प्रवेश किया।

सिलेबस नहीं, दिमाग जीतता है परीक्षा, IIT रुड़की के इस पूर्व छात्र की किताब से बदल रही लाखों अभ्यर्थियों की सोच

AI-सक्षम मार्केटिंग लीडर्स की अगली पीढ़ी तैयार करने के लिए MICA और Komerz के बीच साझेदारी

द सीईओ मैगज़ीन बिज़नेस कॉन्क्लेव एंड लीडरशिप अवॉर्ड्स 2026 में सुश्री दीपीका चिखलिया होंगी 'गेस्ट ऑफ ऑनर'

अभय भुतडा फाउंडेशन की ओर से 300 छात्रों को मिली 21 लाख रुपये की स्कॉलरशिप