महिला से दुष्कर्म, शौच के लिए खेत पर गई महिला से दुष्कर्म
महिला से दुष्कर्म, शौच के लिए खेत पर गई महिला से दुष्कर्म 
News

महिला से दुष्कर्म, शौच के लिए खेत पर गई महिला से दुष्कर्म

Vaibhav Khare

दतिया /जिले के गांव गणेश खेड़ा में घर से शौच के लिए खेत गई, महिला के साथ दो युवक ने दुष्कर्म किया। पुलिस में शिकायत करने पर महिला को जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपी फरार हो गया। पीड़िता के पति की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है पुलिस को दी गई शिकायत में गणेश खेड़ा गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि 24 अप्रैल की शाम उसकी पत्नी शौच के लिए खेत पर गई थी। खेत के पास ही गांव का ही निवासी संकेत यादव और झांसी निवासी साहब सिंह यादव मौजूद थे।

आरोप है कि दोनों युवक ने महिला के अकेले होने का लाभ उठाते हुए, उसे दबोच लिया। आरोपी महिला को जबरन खींचकर एक खेत में ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया। मदद के लिए शोर मचाने पर आरोपी ने महिला से मारपीट की, इसके बाद किसी को बताने पर महिला को हत्या की धमकी देकर आरोपी फरार हो गया। घटना के बाद पीड़िता अपने घर पहुंची और पति को आपबीती सुनाई। इसके बाद पति पीड़िता को लेकर थाने पहुंचा और आरोपी युवको के खिलाफ शिकायत की। महिला थाना प्रभारी नेहा शर्मा ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के बाद आरोपीयो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। महिला की मेडिकल जांच की जा चुकी है। कड़ी कार्रवाई की जा रही है

भावना AI में प्रौद्योगिकी: भावनाओं को समझना और प्रतिक्रिया देना

अंतरिक्ष पर्यटन में प्रौद्योगिकी: कमर्शियल अंतरिक्ष यात्रा

व्यक्तिगत कैंसर थेरेपी में प्रौद्योगिकी: सटीक ऑन्कोलॉजी

क्वांटम कंप्यूटिंग में प्रौद्योगिकी: क्वांटम सर्वोच्चता की ओर

ड्रग डिस्कवरी में एआई की भूमिका: फार्मास्यूटिकल्स में प्रौद्योगिकी समाधान