News

राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर नेहरू युवा केंद्र वाराणसी की ओर से आयोजित किया गया प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता

Jhansi Bureau

राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर नेहरू युवा केंद्र वाराणसी की ओर से आयोजित किया गया प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता

वाराणसी से नागेश्वर सिंह की खास रिपोर्ट

नेहरू युवा केंद्र वाराणसी व नमामि गंगे परियोजना के तत्वाधान में राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर चिरईगांव विकासखंड के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेविका सौम्या मिश्रा व राकेश यादव के नेतृत्व में युवा मंडल सदस्यों के द्वारा कमौली स्थित कोचिंग सेंटर पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया |

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला परियोजना अधिकारी सुश्री ऐश्वर्या मिश्रा ने किया| जिला परियोजना अधिकारी मैडम ने युवाओं को नमामि गंगे के बारे में व आगामी गंगा उत्सव कार्यक्रम के संबंध में बताया तथा युवाओं को ऐसे कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने के बारे में जागरूक किया |

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान चंद्रजीत यादव थे जिन्होंने युवाओं को प्रोत्साहित किया| इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से युवा मंडल कमौली, नेवादा, गौरा कला, वभनपुरा, सिंहवार के करीब 100 से ज्यादा युवाओं ने प्रतिभाग किया|

कार्यक्रम का संचालन युवा मंडल कमौली के संरक्षक कमलेश यादव ने किया| युवा मंडल गौरा कला के अध्यक्ष अंकित पांडे, आशुतोष, अनु इत्यादि कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम मे अपना सहयोग प्रदान किया|

धन्यवाद ज्ञापन पूर्व राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक मयंक कुमार मिश्रा ने दिया|

हाउस ऑफ टाइटन के बियॉन की राष्ट्रीय विस्तार यात्रा में नया पड़ाव, रक्षाबंधन के अवसर पर नोएडा में खुला उत्तर भारत का पहला स्टोर

मोरपेन ने वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में अब तक का उच्चतम राजस्व और आय दर्ज की। EBITDA में 207% और PAT में 394% की वृद्धि हुई। सीडीएमओ कार्यक्रम ने पुरंतया व्यावसायीक चरण में प्रवेश किया।

सिलेबस नहीं, दिमाग जीतता है परीक्षा, IIT रुड़की के इस पूर्व छात्र की किताब से बदल रही लाखों अभ्यर्थियों की सोच

AI-सक्षम मार्केटिंग लीडर्स की अगली पीढ़ी तैयार करने के लिए MICA और Komerz के बीच साझेदारी

द सीईओ मैगज़ीन बिज़नेस कॉन्क्लेव एंड लीडरशिप अवॉर्ड्स 2026 में सुश्री दीपीका चिखलिया होंगी 'गेस्ट ऑफ ऑनर'