पुलिस क्षेत्राधिकारी स्नेहा तिवारी ने किया पैदल मार्च 
News

पुलिस क्षेत्राधिकारी स्नेहा तिवारी ने किया पैदल मार्च

Manoj Kumar

मोठ/झांसी: कस्बा में आज पुलिस क्षेत्राधिकारी स्नेहा तिवारी ने मतगणना के दृष्टिगत पैदल मार्च का आयोजन किया। कोतवाली प्रभारी रामप्रकाश मोंठ पुलिस बल तथा अतिरिक्त पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। क्षेत्राधिकारी ने जनता से अपील की है कि शांति व्यवस्था बनाए रखें। अकारण भीड़ न लगाएं। किसी पर प्रत्यक्ष या सोशल मीडिया आदि के माध्यम से टीका टिप्पणी ना करें। मतदान की प्रक्रिया में विश्वास रखें।

कहा कि पुलिस सक्रिय है और असामाजिक तत्वों के विरुद्ध निगरानी रखते हुए, कड़ी कार्यवाही की जा रही है।

पुलिस बल सदैव आमजन के साथ है। किसी भी प्रकार से कोई संदिग्ध व्यक्ति नजर आता है, तो तुरंत नजदीकी पुलिस को सूचना दें। जनता से सोशल मीडिया पर भ्रामक एवं गलत सूचनाओं से बचने की भी अपील की गई।

जब भूख ने शब्दों का स्वर धारण किया, तब जन्मा युग-ग्रंथ

आंगनबाड़ी पोषाहार की 15 वर्षीय निविदा पर उठे सवाल, स्वतंत्र उच्चस्तरीय जांच की मांग

MICA और IGNCA ने सांस्कृतिक विरासत एवं रणनीतिक संचार के सेतु निर्माण के लिए मिलाया हाथ

अभय भुतडा फाउंडेशन की ओर से राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर युवा खिलाड़ियों को स्पोर्ट्स किट्स का वितरण

हाउस ऑफ टाइटन के बियॉन की राष्ट्रीय विस्तार यात्रा में नया पड़ाव, रक्षाबंधन के अवसर पर नोएडा में खुला उत्तर भारत का पहला स्टोर