विधान सभा चुनाव को लेकर पुलिस ने केंद्रीय रिजर्व बल जवानों के साथ फ्लैग मार्च किया 
News

विधान सभा चुनाव को लेकर पुलिस ने केंद्रीय रिजर्व बल जवानों के साथ फ्लैग मार्च किया

Jhansi Bureau

विधान सभा चुनाव को लेकर पुलिस ने केंद्रीय रिजर्व बल जवानों के साथ फ्लैग मार्च किया

रिपोर्ट- विजय शर्मा

विधानसभा चुनाव 2022 की आचार संहिता लगते ही स्थानीय प्रशासन मुस्तैद हो गया। नगर व कस्बा क्षेत्र में चुनाव शांति पूर्वक सम्पन्न कराने के लिए कोतवाली पुलिस मऊरानीपुर ब विधानसभा के समस्त थानों की पुलिस ने कमर कस ली।

इसी को लेकर सोमवार को उपजिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव के नेतृत्व में क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार चौरसिया के निर्देशन में सी आर एफ के जवानों तथा कोतवाली प्रभारी लोकेंद्र सिंह के साथ महिला पुलिस चौकी इंचार्ज संजना सिंह , धर्म सिंह अजीत शर्मा रानीपुर लहचूरा प्रभारी व समस्त चौकी क्षेत्र के चौकी प्रभारी एवं पुलिस कर्मियों ने अग्रसेन कालेज से नगर की मुख्य सड़कों सहित प्रमुख चौराहों से होते हुए पैदल फ्लैग मार्च किया सभी जवान व अधिकारी पैदल चल रहे थे उनके पीछे लंबी वाहनों की कतार उपजिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव ने बताया कि आचार संहिता लागू होने के साथ 144 धारा विधानसभा क्षेत्र में लगा दी गई है सार्वजनिक स्थानों पर अवैध ढंग से भीड़-भाड़ इकट्ठेठी ना हो व कानून व्यवस्था दुरस्त बनी रहे। यह फ्लैग मार्च नगर में शांति व्यवस्था के लिए किया गया शासन कि मंशा की हर हाल में शांति पूर्वक चुनाव सम्पन्न करते जाने का निर्णय हुआ उन्होंने जनता से अपील की किसी भी तरह की गुंडा गर्दी बर्दाश्त नहीं की जाएगी अवैध शराब ,अराजक तत्वों पर निगरानी रखी जाएगी ।

G7 Summit 2026: ट्रंप से मुलाकात, बड़े ट्रेड डील्स और ग्लोबल साउथ की आवाज़... एवि‍यां में भारत ने क्या हासिल किया?

आर्या महाराज — मौलिक शिव-शक्ति भजन “श्री ॐ जपो”, स्पंदन का पहला स्वर — शिव और शक्ति का आह्वान

मूवी के टीज़र के साथ रिलीज़ होगा राज सिध का बहुप्रतीक्षित गाना “आधा पागल”, फैंस में दिख रहा जबरदस्त उत्साह

मोरेपेन लैब्स का Q4 मुनाफा 69 प्रतिशत बढ़ा ; सीडीएमओ (CDMO) कार्यक्रम का कमर्शियल एक्सीक्यूशन शुरू ; बोर्ड ने वित्त वर्ष 2026 के लिए 10 प्रतिशत लाभांश देने का प्रस्ताव रखा

TCL ने भारत में एडवांस्ड QLED और Mini LED के साथ Phase 1 प्रीमियम टेलीविजन लाइनअप पेश किया